अग्निपथ योजना के खिलाफ भारी हंगामे के बावजूद भारतीय वायुसेना को अग्निवीरों की भर्ती करने के लिए अब तक 56,960 आवेदन मिले हैैं। पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने के बाद वायुसेना को रविवार तक महज तीन दिनों के अंदर ही इतनी भारी तादाद में भारतीय युवाओं के रिकार्ड आवेदन मिले हैैं। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट करके कहा कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए पंजीकरण आगामी पांच जुलाई को बंद हो जाएगा। पंजीकरण की प्रक्रिया अग्निपथ की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने विगत 14 जून को अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी। इसके लिए 17.5 साल के युवाओं से लेकर 21 साल के लोग ही आवेदन कर सकते हैैं। केवल चार साल के कार्यकाल के लिए कांट्रैक्ट पर इनकी भर्तियां होंगी। चार साल के बाद सेवानिवृत्त होने पर 25 प्रतिशत श्रेष्ठतम अग्निवीरों को सेना में स्थाई रूप से नियुक्त कर लिया जाएगा। शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को देश के अन्य सरकारी और निजी संस्थानों में स्थान दिया जाएगा। इस योजना के खिलाफ बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना समेत कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे।
इसके बाद सरकार ने केवल वर्ष 2022 के लिए अग्निवीरों की भर्ती की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी है। इसके अलावा, उनकी सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अर्धसैनिक बलों और निजी कंपनियों में अच्छी नौकरियां मिलने के लिए भी कई प्रविधान किए गए हैैं। भाजपा शासित कई राज्यों ने घोषणा की है कि अग्निवीरों की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें वरीयता के आधार पर राज्यों के पुलिस बलों में स्थान मिलेगा। हालांकि सशस्त्र सेना ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जो लोग हिंसक प्रदर्शनों में शामिल थे, उन्हें इस नई भर्ती योजना का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...