जम्मू संभाग के रियासी जिले की माहौर तहसील से लगभग 25 किलोमीटर दूर टुक्सन इलाके में ग्रामीणों ने अपनी सजगता और बहादुरी का परिचय देते हुए घातक हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा के दो दुर्दांत आतंकियों को दबोच लिया। इसके बाद दोनों को रस्सी से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की इस बहादुरी पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। वहीं, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने भी दो लाख रुपये इनाम देने का एलान किया।
पकड़े गए आतंकियों में राजौरी जिले में हुए बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड व लश्कर का पीर पंजाल रेंज का एरिया कमांडर तालिब हुसैन शाह निवासी राजौरी और फैजल अहमद डार निवासी पुलवामा शामिल हैं। इसी साल मार्च-अप्रैल में राजौरी जिले में आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए एक के बाद एक चार धमाके किए थे। इन धमाकों में चार लोग घायल हुए थे। यह पूरा षड्यंत्र तालिब ने ही रचा था। यही नहीं, तालिब भाजपा से भी जुड़ा रहा है। इस संबंध में भाजपा का कहना है कि तालिब को इसी साल नौ मई को भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के इंटरनेट मीडिया विंग का जम्मू संभाग का प्रभारी बनाया गया था, लेकिन उसने 27 मई को यह पद छोड़ दिया था।
दोनों आतंकी अपनी पीठ पर बैग लिए टुक्सन के एक वन क्षेत्र में पहुंचे, जहां इन दिनों कई ग्रामीण अपने माल मवेशियों सहित ढोक (पहाड़ में रहने के लिए बना अस्थायी ठिकाना) में रह रहे थे। पहली नजर में आतंकियों को देखकर वहां मौजूद ग्रामीण को लगा कि यह कोई फेरी लगाने वाले हैं, लेकिन उनकी संदिग्ध गतिविधियों से उसे संदेह हुआ, जिसे उसने आतंकियों को जाहिर नहीं होने दिया। ग्रामीण ने सोचा कि वह अकेला दोनों को काबू में नहीं कर पाएगा। इस पर उसने चुपचाप मोबाइल फोन से संपर्क कर अपने कुछ और लोगों को तुरंत वहां आने को कहा। करीब चार से पांच किलोमीटर का सफर तय कर कुछ और ग्रामीण वहां पहुंच गए। इससे पहले कि आतंकी संभल पाते, ग्रामीण उनसे निहत्थे ही भिड़ गए और दोनों आतंकियों को पकड़कर उन्हें रस्सी से बांधकर वहीं पर बिठा लिया।
जब ग्रामीणों ने उन दोनों के बैग खोले तो उसमें हथियार व गोलाबारूद देखकर उनका संदेह सही साबित हुआ। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस तथा सुरक्षा बल के जवान भी मौके पर पहुंच गए, जो पहले से ही इन आतंकियों के खोज अभियान में जुटे थे। उन्होंने दोनों आतंकियों को हिरासत में लेकर उनके हथियार भी अपने कब्जे में ले लिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...