उत्तर प्रदेश के कानपुर के नई सड़क पर तीन जून को हुए उपद्रव के बाद शुक्रवार को फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। पिछली बार भी जुमा था और इस बार भी वही दिन चुना गया। इस पर इत्तेफाक यह कि पिछली घटना के दौरान राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शहर में थे और इस बार शनिवार को प्रधानमंत्री को कानपुर से होकर जालौन जाना है। उनके आगमन से एक दिन पहले बिल्हौर के महाराणा प्रताप नगर में बाइक सवार 60 से अधिक मुस्लिम युवकों ने तीन हिंदू युवकों को घेरकर हमला बोल दिया। हमलावर उन्मादी नारे लगा रहे थे। उनके हाथों में लाठी-डंडे, राड, चाकू व तमंचे थे। घायल हुए राहुल और प्रथम सगे भाई हैं। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से राहुल को एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। मौके पर एक कंपनी पीएसी और क्यूआरटी टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस ने 16 को नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह को गिरफ्तार किया है।
बिल्हौर के पंत नगर निवासी मोहर सिंह की पत्नी पार्वती अपने बेटों राहुल और प्रथम कुमार के साथ शुक्रवार की रात एक दुकान में आलू के फिंगर खाने गई थीं। पार्वती ने बताया कि तीनों पैदल लौट रहे थे। वह कुछ आगे निकल चुकी थीं। इसी बीच पांच बाइकों पर सवार लोग उन्मादी नारे लगाते हुए उधर से गुजरे और दोनों बेटों को घेर कर लाठी, डंडे, राड, चाकू और तमंचे की बट से हमला कर दिया। इसमें राहुल को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो हमलावर गाली-गलौज करते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई। राहुल की हालत गंभीर होने के चलते उसे एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात एक तीसरा घायल संदीप पुत्र राम सिंह भी सामने आया। उसका इलाज सीएचसी में चल रहा है।
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के आगमन के चलते पुलिस सतर्क थी। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना, मंडलायुक्त डाक्टर राजशेखर, जिलाधिकारी विशाख जी फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। इसके बाद जिलाधिकारी बिल्हौर के लिए निकल गए। आइजी प्रशांत कुमार भी जालौन से प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी छोड़ बिल्हौर पहुंच गए। राहुल की मां पार्वती ने किसी भी तरह की रंजिश की बात से इन्कार किया है।
इन्हें किया गया नामजद
सादान पुत्र नसीम, मोहम्मद जैद पुत्र मोहम्मद हासिम, कासिब खां, दानिश खां, हासिम खां, तामिल खां, कासिब खां, कामिल खां, दाऊद खां, सहनवाज खां, अरबाज खां, सोहेल खां, आरिफ खां, आसिफ खां व हसीन कुरैशी।
एडीजी भानू भास्कर ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आइजी रेंज प्रशांत कुमार व जिलाधिकारी विशाख जी मौके पर गए थे। घटनास्थल पर एक कंपनी पीएसी और दो क्यूआरटी तैनात की गई हैं। घायल की हालत खतरे के बाहर है। स्वजन ने रंजिश की बात से इन्कार किया है। छह आरोपितों कोर गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 11, 2026 /
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...