नई शिक्षा नीति को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन और सरकार में असमंजस की स्थिति बन गई है। छत्तीसगढ़ सरकार में ही इस बात को लेकर मतभेद उभर आया है। वहीं कांग्रेस संगठन भी स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण अलग-अलग बयान जारी कर रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जहां नई शिक्षा नीति का विरोध किया है, वहीं मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसका समर्थन किया है। सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के वादों के अनुरूप बहुत सारे मुद्दों को नई शिक्षा नीति में शामिल किया गया है।










