रायपुर। अगर आप घर के खिड़की दरवाजे खुले रखते हैं तो मक्खियां बड़े मौज से आपकी मेहमान बनकर आ जाती हैं. खासकर जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं वहां दिन में दस बार दरवाजे खुलते और बंद होते हैं. ऐसे में मक्खियां दुनियाभर की गंदगी आपको बीमार करने के लिए अपने साथ लेकर आती हैं. अगर बीमारी का खतरा ना भी देखें तो इनकी भिन-भिन चैन से सोने-बैठने नहीं देती. पर अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं जो आपके घर से इन मक्खियों को भागने पर मजबूर कर देंगे।
एपल साइडर विनिगर
एक गिलास में एपल साइडर विनिगर यानी सेब का सिरका लें और उसमें डिश सोप की कुछ बूंदें मिला लें. अब किचन में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक रैप को लेकर इस गिलास को ढक दें और गिलास पर प्लास्टिक रैप को रबड़ लगाकर टाइट कर लें। इसके बाद एक टूथपिक लेकर गिलास के मुंह पर लगे प्लास्टिक रैप पर जगह-जगह छेद कर दें. मक्खियों वाली जगह पर इसे रखें. जैसे ही मक्खियां इस गिलास पर आएंगी या अंदर जाने की कोशिश करेंगी तो डिश सोप के कारण बाहर नहीं निकल पाएंगी और अंदर ही डूबने लगेंगी।
नमक का पानी
एक गिलास पानी में 2 चम्मच भरकर नमक लीजिए और अच्छे से मिला लीजिए. अब इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भरिए और मक्खियों पर छिड़किए. यह मक्खियों को भगाने के लिए बेहद अच्छा है।
पुदीना और तुलसी
मक्खियों को भगाने के लिए पुदीना और तुलसी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आप इन दोनों का पाउडर या पेस्ट बनाकर पानी में मिला सकते हैं. इस पानी को मक्खियों पर स्प्रे करें. यह कीटनाशक की तरह असर दिखाता है।
दूध और काली मिर्च
इस नुस्खे को तैयार करने के लिए एक गिलास दूध में एक चम्मच काली मिर्च और 3 चम्मच चीनी मिला लें. जहां भी मक्खियां सबसे ज्यादा घूमती हैं वहां इस दूध को रखें. मक्खियां इसकी तरफ आकर्षित होंगी लेकिन जल्द ही इससे चिपक कर डूब जाएंगी।
वीनस फ्लाईट्रैप
यह एक कार्निवोरस पौधा है जो कीड़े-मकौड़े खाता है. वीनस फ्लाईट्रैप पौधे को घर के बाहर या अंदर 1-2 कोनों पर लगा दें. इन पौधों का मुंह खुला रहता है और जैसे ही मक्खी इनपर आकर बैठती है तो ये उसे दबोच लेते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 19, 2026 /
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...