Google Analytics Meta Pixel चेक डेम बन रहे बिना गुणवत्ता के , लाखों खर्च करने के बावजूद नरवा योजना हो रही फेल - Ekhabri.com

चेक डेम बन रहे बिना गुणवत्ता के , लाखों खर्च करने के बावजूद नरवा योजना हो रही फेल

भानुप्रतापपुर । शासन की महत्वपूर्ण नरवा योजना में वन विभाग के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस योजना के तहत लाखों की लागत से नदी नालों में चेक डेम बनाने का कार्य वन विभाग कर रहा है, लेकिन इनके कार्यों में गुणवत्ता नहीं होने के चलते ये लाखों रुपये के चेक डेम पानी में बह रहे हैं।
वहीं इस कार्य में लगे मजदूरों को अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों ने जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन की बात कही है। यह मामला कोरर वन परिक्षेत्र का है। कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे अधिकारियों का कहना है कि मजदूरी के लिए 3 लाख रुपये जारी हुए हैं। व्हाउचर कार्यालय में जमा हो गया है चेक कटते ही सबका भुगतान हो जाएगा। ज्ञात हो कि कांकेर वनमण्डल के कोरर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रानडोंगरी के गावड़े पारा में वन विभाग के द्वारा 14 लाख की लागत से चेक डैम बनाया है। इसकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि पहली ही बारिश में ही चेक डेम बहने लगा है। डेम के साइड वॉल में ठीक से पिचिंग नहीं की गयी है और बेस भी ठीक से नहीं किया गया है जिसके चलते मिट्टी का कटाव हुआ और पानी रिसने लगा। जिस उद्देश्य की पूर्ति हेतु शासन द्वारा लाखों की राशि नरवा योजना में खर्च की जा रही है वह पूरा करने में वन विभाग नाकाम दिख रहा है। चेक डेम निर्माण कार्य में लगे मजदूर सुरुज लाला, सदा राम आंचला, देवराज दुग्गा, अघन मांडवी, साधु राम आंचला, अनिल कुमार आंचला, सखा राम दुग्गा आदि ने बताया कि वन विभाग ने ठेकेदार को चेक डेम का निर्माण कराने कार्य दिया था। शासकीय मजदूरी दर 315 रुपये है पर ठेकेदार ने सरकारी दर से भी कम दर पर मजदूरी कार्य कराया और आज तक उनकी मजदूरी भी नहीं दिया है। अधिकरियों से कहने पर सन्तोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। जल्द ही मजदूरी नहीं मिलती तो हमारे द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे ने कहा मैंने मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का लगाया था झूठा आरोप

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...