भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ताजा जारी आइसीसी टी-20 रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को तीसरे टी-20 मैच में 44 गेंद में 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सूर्य (816) शीर्ष रैंकिंग पर काबिज बाबर आजम (818) से केवल दो रेटिंग अंक पीछे हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस पारी से उन्हें ‘प्लेयर आफ द मैच” चुना गया था। उनके अब 816 अंक हैं और पांच मैचों की सीरीज में वह 111 रन बना चुके हैं जिसमें भारत 2-1 से बढ़त बनाए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स 16 पायदान के फायदे से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सभी तीनों मैच में अर्धशतक जड़े थे।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रेंडन किंग (29 पायदान के लाभ से 27वें स्थान पर), इंग्लैंड के जानी बेयरस्टो (13 पायदान के फायदे से 31वें स्थान पर) और दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसोऊ (संयुक्त 37वें स्थान पर) ने भी ऊपर की ओर कदम बढ़ाए। हेनरिक क्लासेन और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (66वें स्थान) भी रैंकिंग में ऊपर की ओर बढ़े हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में आठ विकेट चटकाने वाले दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी को टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में 19 रेटिंग अंक का फायदा मिला जिससे वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए। शम्सी एक पायदान की बढ़त हासिल करने में सफल रहे लेकिन वह शीर्ष रैंकिंग पर काबिज जोश हेजलवुड (792 रेटिंग अंक) से 64 रेटिंग अंक पीछे हैं। वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन, इंग्लैंड के क्रिस जार्डन, न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी को भी फायदा मिला।
वनडे रैंकिंग में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक पायदान के लाभ से 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय गेंदबाज युजवेंद्रा सिंह चहल (16वें) और शार्दुल ठाकुर (72वें) भी रैंकिंग में ऊपर की ओर बढ़े हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...