इस सप्ताह शेयर बाजार का रुख कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक संकेतों से तय होगी। विदेशी निवेशकों का रुख भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। आगामी सप्ताह छुट्टियों के कारण कारोबारी दिनों के लिहाज से छोटा रहेगा। शेयर बाजार मुहर्रम के मौके पर मंगलवार को बंद रहेंगे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स पिछले हफ्ते 817.68 अंक या 1.42 प्रतिशत चढ़ा।
स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा, ‘इस सप्ताह बाजार का सामना तिमाही नतीजों के अंतिम चरण से होगा। बाजार एसबीआइ, एचपीसीएल और बीपीसीएल के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, पावरग्रिड, कोल इंडिया, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को, ग्रासिम, हीरो मोटोकार्प, एलआइसी, ओएनजीसी और बाटा इंडिया के परिणाम भी आगामी सप्ताह में आएंगे।”
एसबीआइ ने बताया था कि उसका एकल शुद्ध लाभ सात प्रतिशत घट गया है। इसी तरह हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने 10,196.94 करोड़ रुपये का तिमाही घाटा दर्ज किया। मीणा ने यह भी कहा कि बाजार के लिए वैश्विक संकेत महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि भू-राजनीतिक चिंताएं बढ़ रही हैं। इसके अलावा व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर होगी। देश 12 अगस्त को अपने सीपीआइ और आइआइपी आंकड़ों का एलान करेगा। अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े 10 अगस्त को आएंगे। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘चीन-ताइवान तनाव के और बढ़ने से बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है।”
दस में से आठ कंपनियों का मार्केट कैप 98,235 करोड़ बढ़ा
शेयर बाजार की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का मार्केट कैप बीते सप्ताह 98,234.82 करोड़ बढ़ा। सबसे ज्यादा फायदा इन्फोसिस और टीसीएस को हुआ। इस दौरान मात्र एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के मार्केट कैप में कमी आई। इन्फोसिस का मार्केट कैप 28,170.02 करोड़ बढ़कर 6,80,182.93 करोड़ हो गया। वहीं टीसीएस का मार्केट कैप 23,582.58 करोड़ बढ़कर
12,31,362.26 करोड़ हो गया। सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 17,048.21 करोड़ बढ़कर
17,14,256.39 करोड़ हो गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 10, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...
By User 6 /
May 9, 2026 /
बिलासपुर स्थित Guru Ghasidas Vishwavidyalaya के वीर सावरकर बालक छात्रावास से जुड़ा एक आदेश छात्रों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। छात्रावास अधीक्षक की ओर से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि परीक्षा समाप्त होने के...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...