रायपुर। 48 साल के शिवनारायण कोरिया जिले के रतनपुर के रहने वाले हैं। शिव नारायण को पिछले कुछ समय से कमजोरी महसूस हो रही थी। इन्हें पेट दर्द और कमर दर्द की समस्या थी। इन्होंने रतनपुर के हाट बाजार में उपस्थित मोबाइल मेडिकल यूनिट में अपनी जांच कराई। हाट बाज़ार क्लीनिक में उनके बीपी, शुगर तथा हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जांच में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम पाए जाने पर डॉक्टरों ने शिव नारायण को निःशुल्क दवाइयां दी तथा खानपान के सम्बन्ध में सलाह भी दी। अब शिव नारायण तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।
इसी तरह से कोरिया जिले के ही रहने वाले 51 वर्षीय मोहित विश्वकर्मा हाई बीपी और सिर दर्द की समस्या से पीड़ित थे। इनका कहना है कि हाट बाजार क्लीनिक में डॉक्टरों द्वारा दी गयी दवाइयों से इन्हें राहत मिली है और अब ये नियमित रूप से हाट बाजार में अपना इलाज करवा रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की आसान पहुंच के लिए हाट बाजार क्लिनिक योजना की शुरूआत की थी। इसके अंतर्गत साप्ताहिक हाट बाज़ारों में डेडिकेटेड वाहनों के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं असरकारक दवाइयों से लोगों को उत्तम स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
अकेले कोरिया जिले में अब तक 35 हाट बाजारों के माध्यम से लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचायी जा रही थीं। इनकी लोकप्रियता और बढ़ती मांग को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर वर्तमान में हाट बाज़ारों की संख्या में वृद्धि की गई है, जिसके तहत 07 नवीन हाट बाज़ारों को चिन्हांकित किया गया है। अब जिले में कुल 42 हाट बाज़ारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा लोगों का इलाज किया जाएगा।
विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के साप्ताहिक हाट बाजार चरचा में प्रत्येक रविवार तथा सलका में मंगलवार, विकासखण्ड भरतपुर के कटवार में गुरुवार, विकासखण्ड खड़गवां के पोंड़ी में गुरुवार तथा बंजारीडांड में शनिवार, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ढुलकु में मंगलवार तथा विकासखण्ड सोनहत के कटगोड़ी में गुरुवार को लोगों को हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विगत 4 माह में 41 हजार से अधिक को मिला निःशुल्क जांच एवं दवाईयों का लाभ
योजना के तहत साप्ताहिक हाट बाजारों में डेडिकेटेड वाहनों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में आयोजित 608 हाट बाज़ारों में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाया। 1 अप्रैल 2022 से अब तक कुल 41 हजार 72 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया, जिनमें 41 हजार 163 का टेस्ट कर निःशुल्क दवाइयां दी गई। वहीं 54 जरूरतमंदों को इलाज हेतु जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...