Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके कुछ रुके हुए कार्य पूरे होने से आपके मन में संतुष्टि बनी रहेगी। यदि आप किसी अचल संपत्ति का प्लान बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में पूरा ध्यान रख कर कार्य करना होगा। परिवार के सदस्य आपका हर मामले में पूरा सहयोग देंगे। विवाहित जातकों के जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मजबूती भरा रहेगा। आप अपनी कुछ पुरानी बुरी आदतों को छोड़ने का विचार कर सकते हैं। युवाओं के लिए दिन मौज मस्ती भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा कार्य करने से अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। आप कुछ समय भगवान की भक्ति व धार्मिक कार्यक्रमों में लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या चल रही थी, तो वह आज फिर से कष्टो मे वृद्धि कर सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। फाइनेंस से जुड़े लोगों को सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई उनका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन बाद में उन्हें मन मुताबिक लाभ कमाने को मिलेगा। आपकी वाणी की मधुरता दूसरों को आकर्षित करेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं, जो बेहतर रहेंगे। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाएंगे।

कर्क राशि : आज आपके परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी और परिवार के सदस्य एकजुट नजर आएंगे, लेकिन आपको समय का सदुपयोग करते हुए अपने कार्यों को समय से पूरा करना होगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान रखना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। माता पिता की सेवा में भी आप कुछ समय व्यतीत करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपको वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते है। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आकस्मिक कार्य आने से निर्धारित योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे। विदेश में रह रहे परिजनों से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प होगी, लेकिन उसमें भी आपको उनसे किसी बहस बाजी में नहीं पड़ना है।

सिंह राशि : आज का दिन आपकी आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते है। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आकस्मिक कार्य आने से निर्धारित योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे। विदेश में रह रहे परिजनों से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प होगी, लेकिन उसमें भी आपको उनसे किसी बहस बाजी में नहीं पड़ना है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने घर वालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। पिताजी द्वारा आपको जो जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, उन्हें आप समय रहते पूरा करेंगे। आप संतान की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। अपनी फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर देंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपको टारगेट बनाकर किसी कार्य को करवा सकते हैं, जिसमें आप अधिकारियों के बुरे बन सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके जीवन में कुछ सुनहरे पल आएंगे, जिनको अपनाकर आप प्रसन्न रहेंगे। प्रेम विवाह करने वाले लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ समय व्यतीत करना होगा, तभी आप लोगों के मन में चल रही योजनाओं को जान पाएंगे। आप अपनी बुद्धि व कौशल से कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य आपकी परेशानी का कारण बनेगा।

वृश्चिक राशि : आप कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको किसी शादी विवाह या किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कामकाज को लेकर आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन उनके समय से पूरा होने से आप खुश रहेंगे। यदि ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांगे, तो आपको उसे उधार देने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तो में दरार पैदा करा सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा आज पूरी होगी।

धनु राशि : आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए उत्तम रहेगा। चारो ओर से एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, लेकिन आपको कीमती वस्तुएं खरीदने से पहले अपनी जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। रुपए पैसे को लेकर आपके मन में कई विचार आ सकते हैं, लेकिन व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नए तरीके सोच सकते हैं। परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

मकर राशि : आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें प्रमोशन मिलने के संकेत बनते दिख रहे हैं, जिसके कारण वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आप यदि किसी आर्थिक समस्या को लेकर परेशान थे, तो वह आपके किसी मित्र के द्वारा समाप्त होगी। आपके व्यक्तित्व में एक नया निखार देखने को मिलेगा। वाणी की सौम्यता  आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या किसी परिजन की मदद से दूर होगी, जिसके बाद परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन धन के लेन-देन में आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी व्यवसायिक योजनाओं को भी बल मिलेगा और आपके कुछ पुराने निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आप कार्य क्षेत्र में अपने विचारों से किसी लड़ाई झगड़े के बाद माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो उन्हें आपको अभी और झेलना होगा। जो युवा अपने करियर को लेकर चिंतित हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे किसी समस्या को लेकर बातचीत करने आ सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आपको पारिवारिक समस्याओं का समाधान तो मिलेगा, लेकिन मन में कुछ उलझाने उथल-पुथल करती रहेंगी। आप जल्दी धन कमाने के चक्कर में किसी गलत काम में फंस सकते हैं। आपकी वाणी आपके लिए वरदान साबित होगी, इसीलिए वाणी की मधुरता को बनाए रखें। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में मन कम लगेगा। आपको किसी व्यक्ति पर किए गए अंधविश्वास का नुकसान उठाना पड़ सकता है वह आपको धोखा देने की पूरी कोशिश करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...