Google Analytics Meta Pixel संघ प्रमुख भागवत ने कहा-जब डरना छोड़ देंगे तब अखंड भारत होगा - Ekhabri.com

संघ प्रमुख भागवत ने कहा-जब डरना छोड़ देंगे तब अखंड भारत होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि जब अखंड भारत की बात करते हैं तो लोग डर जाते हैं और बोलते हैं कि कब होगा? उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें डरना छोड़ना होगा, जब डरना छोड़ देंगे तब भारत अखंड होगा। भारत निश्चय ही अहिंसा का पुजारी है, लेकिन दुर्बलता का पुजारी नहीं है। भारत क्षमा करना भी जानता है और दंडित करना भी जानता है।
‘भारत एट 2047 : माई विजन माई एक्श्ान” कार्यक्रम में संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि विविधता के प्रबंधन के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है। जब विविधता को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने की बात आती है तो दुनिया भारत की ओर इशारा करती है। दुनिया अंतर्विरोधों से भरी है लेकिन भारत ने इसे संभाल कर रखा है। हमें भाषा, पहनावे, संस्कृति में छोटे-छोटे अंतर में नहीं फंसना चाहिए। सभी जातियों के लोग अपने हैैं, हमें ऐसा ही स्नेह रखने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक विश्व में जब जर्मनी ताकतवर हुआ तो हिटलर का जन्म हुआ। अमेरिका ताकतवर बना तो हेरोशिमा व नागासाकी पर परमाणु बम से हमला हुआ। अब जब चीन थोड़ा शक्तिशाली हुआ है तो दुनियाभर में क्या हो रहा है, हम देख सकते हैैं। लेकिन जब भारत सशक्त है तो वह अपनी शक्ति का इस्तेमाल दुनिया को बचाने में करता है। भारत अहिंसा का पुजारी है, कमजोरी का नहीं।
भागवत ने कहा कि वर्ष 2047 में भारत को विशाल बनाने के लिए युवाओं को बलिदान करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के इतिहासकारों को लगता है कि भारतीय सभ्यता सिर्फ 2,400 साल पुरानी है। वास्तविकता यह है कि भारतीय सभ्यता कम से कम नौ हजार बीसी (बिफोर क्राइस्ट) पुरानी है, जिसे सिंधु-सरस्वती सभ्यता कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि ऐसी कई ऐतिहासिक घटनाएं हुई हैं जो हमें कभी नहीं बताई गईं और न ही सही तरीके से सिखाई गईं। उदाहरण के लिए जिस स्थान पर संस्कृत व्याकरण का जन्म हुआ वह भारत में नहीं है, क्या हमने कभी सवाल पूछा क्यों? इसके बाद संघ प्रमुख ने कहा कि यह मुख्य रूप से इसलिए है क्योंकि हम पहले अपने ज्ञान को भूल गए थे और बाद में विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारी भूमि पर कब्जा कर लिया, जो मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम क्षेत्र से आए थे। उन्होंने कहा कि हमने ही जात-पात की खाई बनाई। भाषा, पहनावे, संस्कृतियों में हमारे बीच छोटे-छोटे अंतर हैं, लेकिन हमारे पास ऐसा दिमाग होना चाहिए जो बड़ी तस्वीर देखे और इन चीजों में न फंसे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...