Google Analytics Meta Pixel टेनिस में फेडरर, सेरेना के संन्यास के बाद अलकराज और स्वियातेक ने दिखाई नए युग की झलक - Ekhabri.com

टेनिस में फेडरर, सेरेना के संन्यास के बाद अलकराज और स्वियातेक ने दिखाई नए युग की झलक

एक सप्ताह में दो दिग्गजों रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स के टेनिस से संन्यास लेने जैसी घोषणाओं से टेनिस के एक युग का अंत हो रहा है, साथ ही इस खेल के अगले दौर की शुरुआत हो रही है। महज 21 साल की उम्र में अपना तीसरा ग्रैंडस्लैम जीतने वाली पोलैंड की इगा स्वियातेक और 19 वर्ष में अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीतने वाले स्पेन के कार्लोस अलकराज ने नए युग की शुरुआत की झलक दिखा दी है।

 

सेरेना ने यूएस ओपन के बाद इस तरह के संकेत दिए थे कि वह अपना आखिरी पेशेवर मैच खेल चुकी हैं, जबकि फेडरर ने खेल को अलविदा कहने की घोषणा की थी। इन दोनों खिलाड़ियों की विदाई से पहले ही टेनिस के भविष्य को लेकर काफी चर्चा की जा रही थी, लेकिन स्वियातेक और अलकराज जैसे युवाओं ने हाल के दिनों में यह साबित किया कि खेल सही हाथों में है। सेरेना ने 23 और फेडरर ने 20 ग्रैंडस्लैम जीते। इन दोनों ने इसके साथ ही ओलिपिक पदक और कई टूर्नामेंट में जीत का परचम लहराया और सैकड़ों सप्ताह तक रैंकिग में शिखर पर रहे। इन खिलाड़ियों की जगह को भरने के लिए हालांकि युवा ब्रिगेड तैयार है। स्वियातेक और अलकराज ने छोटे अंतरराष्ट्रीय करियर में ही इसकी झलक पेश कर दी है।

 

अपने-अपने वर्गों में शीर्ष पर हैं स्वियातेक और अलकराज : स्वियातेक छह महीने पहले एश्ले बार्टी के संन्यास के बाद से रैंकिग में नंबर एक महिला खिलाड़ी हैं। वह 2016 के बाद से एक सत्र में दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली पहली महिला हैं। दूसरी ओर, अलकराज 1973 में कंप्युटरीकृत रैंकिग शुरू होने के बाद से बीते सोमवार को नंबर एक रैंकिग हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। वह 1990 में पीट संप्रास के बाद से यूएस ओपन और नडाल (2005 में फ्रेंच ओपन) के बाद से किसी भी ग्रैंडस्लैम के पुरुष सिगल्स ट्राफी को जीतने वाले पहले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

Read Also  क्रिकेटर डेविड वार्नर तेलुगु फिल्म 'रॉबिनहुड' से कर रहे डेब्यू

 

एक पीढ़ी का अंतर : अलकराज और स्वियातेक को भले ही फेडरर तथा सेरेना के बाद नए युग की अहम कड़ी माना जा रहा है, लेकिन इनके बीच एक पीढ़ी का अंतर है। दिलचस्प बात तो यह है कि फेडरर ने जब अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीता था तब अलकराज की उम्र महज दो महीने थी, जबकि स्वियातेक दो साल की थीं। इन दोनों खिलाड़ियों पर फेडरर और सेरेना के खेल की गहरी छाप है। स्वियातेक और अलकराज के अलावा नाओमी ओसाका, कोको गफ, फ्रांसेस टियाफो, जानिक सिनर, कैस्पर रूड और ओंस जेब्यूर जैसे खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

 

पुरुषों में सक्रिय हैं बिग टू : पुरुषों में फेडरर के जाने के बाद भी राफेल नडाल और नोवाक जोकोविक सक्रिय है। नडाल और जोकोविक सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में फेडरर से पहले ही आगे निकल चुके थे और लगातार खेल भी रहे हैं। नडाल और जोकोविक के रहते किसी भी अन्य खिलाड़ी के लिए अपना परचम लहराना आसान नहीं होगा, लेकिन इस साल अलकराज ने इन दोनों खिलाड़ियों को हराया था। नडाल पिछले कुछ दिनों से अपनी चोट से परेशान हैं और जोकोविक कोविड-19 का टीका नहीं लगवाने के कारण सीमित प्रतियोगिताओं में खेल रहे है। इसके बाद भी दोनों ने साल के चार में तीन ग्रैंडस्लैम को अपने नाम किए हैं। नडाल ने इस साल आस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन जीता था, जबकि जोकोविक विबलडन के चैंपियन बने थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...