Google Analytics Meta Pixel तमिलनाडु वक्फ बोर्ड ने 1,500 साल पुराने मंदिर की जमीन पर किया दावा - Ekhabri.com

तमिलनाडु वक्फ बोर्ड ने 1,500 साल पुराने मंदिर की जमीन पर किया दावा

तमिलनाडु वक्फ बोर्ड ने तिरुचि जिले के तिरुचेंथुरई गांव में 1,500 साल पुराने मानेदियावल्ली चंद्रशेखर स्वामी मंदिर की जमीन पर मालिकाना हक जताया है। गांव में और उसके आसपास मंदिर की 369 एकड़ संपत्ति है। वक्फ बोर्ड के इस दावे की जानकारी उस वक्त सामने आई जब एक स्थानीय किसान ने अपनी खेती की जमीन बेचने की कोशिश की।

 

राजगोपाल नामक किसान ने जब गांव के ही एक दूसरे किसान को अपनी 1.2 एकड़ खेती की जमीन बेचनी चाही तो रजिस्ट्रार दफ्तर द्वारा उसे बताया गया कि यह जमीन उसकी नहीं बल्कि तमिलनाडु वक्फ बोर्ड की है। उसे चेन्न्ई स्थित वक्फ बोर्ड के कार्यालय से एनओसी लेनी होगी। राजगोपाल ने रजिस्ट्रार से कहा कि उसने 1992 में यह जमीन खरीदी थी और उसे वक्फ बोर्ड से एनओसी लेने की क्यों जरूरत है। राजगोपाल के अनुसार रजिस्ट्रार ने उनसे कहा कि तमिलनाडु वक्फ बोर्ड ने दस्तावेज विभाग को 250 पेज का एक पत्र भेजा है और कहा है कि तिरुचेंथुरई गांव में किसी भी जमीन की खरीद-बिक्री उसकी एनओसी के साथ किया जाएगा। गांव के लोगों को जब यह बात पता चली तो वे स्तब्ध रह गए, क्योंकि गांव में हर पुरुष या महिला के नाम पर जमीन है।

 

भाजपा के तिरुचि जिला सचिव अलूर प्रकाश ने कहा कि पूरा गांव और आसपास का क्षेत्र हिंदू बहुल है। वक्फ बोर्ड संपत्ति का मालिक कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर स्वामी मंदिर 1,500 साल पुराना है और उसके पास गांव में 369 एकड़ जमीन है, क्या यह जमीन भी बोर्ड की है। जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है और तब तक पहले की तरह गांव में जमीन की खरीद-बिक्री होती रहेगी।

Read Also  सुविचार : रिश्तों को संजोए रखिए

 

कर्नाटक में वक्फ की 2.35 लाख करोड़ की जमीन की लूट
कर्नाटक राज्य अल्पसंख्यक आयोग की एक रिपोर्ट से पता चला है कि राज्य में प्रमुख मुसिलम नेताओं ने वक्फ बोर्ड की 2.35 लाख करोड़ रुपये की जमीन की बंदरबांट की है। आयोग ने यह रिपोर्ट 2012 में जमा की थी, लेकिन उसके बाद की सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अब भाजपा की कर्नाटक इकाई के संयुक्त प्रवक्ता और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन अनवर मनिप्पडी ने मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई से रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

छत्तीसगढ़: अप्रैल में ही आग उगल रहा मौसम, अगले 4 दिन और भारी पड़ेंगे

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

सक्ती फैक्ट्री हादसा: मृतकों को मुआवजा, घायलों का इलाज जारी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

बिलासपुर से अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 श्रद्धालु शामिल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...