नामीबिया से लाए गए चीतों को देखने को लेकर जहां लोगों में भारी उत्साह है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर जैसे ही चीतों के नाम सुझाने को लेकर प्रतिस्पर्धा शुरू हुई, कुछ ही घंटों में सैकड़ों लोगों ने अपने सुझाव दे डाले। लोगों की ओर से सुझाए गए ज्यादातर नाम काफी दिलचस्प हैं। इनमें नर चीतों के नाम लाल, बाल और पाल (आजादी से जुड़े लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और विपिन चंद्र पाल) रखने के सुझाव दिए गए हैं।
इसके अलावा कई लोगों ने मिल्खा (धावक मिल्खा सिह), चेतक (महाराणा प्रताप के घोड़े का नाम) और वायु नाम भी चीतों के लिए सुझाए हैं। कुछ लोगों ने शहीद भगत सिह व सुखदेव के नाम पर इनके नाम रखने का सुझाव दिया है। मादा चीतों का नाम गार्गी और मैत्रेयी जैसी महान विदुषियों के नाम पर रखने की सलाह दी गई है। जिनके सुझाए नाम का चयन होगा उन्हें चीतों को देखने का पहले मौका मिल सकता है।
वन मंत्रालय ने शुरू की प्रतिस्पर्धा
चीतों सहित इस पूरे प्रोजेक्ट के नामकरण की घोषणा मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में किया था। लोगों से इसके लिए सुझाव मांगे थे। कहा था कि जिनके नामों को चुना जाएगा, उन्हें सबसे पहले चीता देखने का मौका भी मिल सकता है। पीएम की पहल के बाद वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने सभी आठ चीतों व इससे जुड़े पूरे प्रोजेक्ट के नामकरण को लेकर प्रतिस्पर्धा शुरू की। वन्यजीवों के साथ किए जाने वाले व्यवहार को लेकर भी सुझाव मांगे हैं। इन चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो पालपुर अभयारण्य में रखा गया है। पीएम मोदी ने चीतों को वन में छोड़ा था और उनके फोटो भी लिए थे।
मायगाव डाट इन पर दे सकते हैं सुझाव
चीतों के नामकरण को लेकर फिलहाल यह प्रतिस्पर्धा मायगाव डाट इन पर शुरू की गई है। जिसमें तीनों बिन्दुओं को लेकर अलग-अलग सुझाव देने को कहा गया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति 26 अक्टूबर तक अपने सुझाव दे सकता है।
पांच साल में 30-35 चीते लाने की योजना
करीब सात दशक पहले देश से पूरी तरह से विलुप्त घोषित कर दिए गए चीतों को फिर से बसाने की यह एक अहम पहल है। इस प्रोजेक्ट के तहत पांच साल में लगभग 30-35 चीतों को लाने की योजना है। नामीबिया से अभी आठ चीते लाए गए हैं। जल्द ही दक्षिण अफ्रीका से चीतों को लाने की तैयारी है। दक्षिण अफ्रीका के साथ इसे लेकर बातचीत चल रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...