छोटी सी राइड से लौटे तो बड़ी हो गई मुस्कान,कहा- बहुत मजा आया
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेधावी विद्यार्थियों को आज हवाई सफर कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में आये विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में उड़ने का मौका मिला है। इन विद्यार्थियों की जॉय राइड सुबह 8 बजे से शुरू है। एक छोटी सी उड़ान के बाद हेलीकॉप्टर से उतर रहे विद्यार्थियों की मुस्कान बड़ी हो गई है। मेरिट में आए विद्यार्थियों की जॉय राइड के लिए राज्य सरकार ने शनिवार को एक विशेष हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया। विद्यार्थियों को पहले ही रायपुर बुला लिया गया था। सुबह-सुबह सभी विद्यार्थियों को लेकर अधिकारी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड स्थित सरकारी हेलीपैड पर पहुंचे। यहां स्टेट हैंगर में उनके बैठने का इंतजाम था। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला समेत कई लोगों ने छात्रों का स्वागत किया। थोड़ी देर बाद जॉय राइडिंग शुरू हो गई। एक ग्रुप में सात लड़कियों को हेलीकॉप्टर में बिठाया गया। शिक्षा मंत्री ने हरी झंडी दिखाई उसके बाद हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। रायपुर के ऊपर एक चक्कर पूरा कर हेलीकॉप्टर वापस आया। उसके बाद सात विद्यार्थियों का नया दल उसमें सवार होने पहुंच गया। हेलीकॉप्टर से उतरे विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं था। नारायणपुर के देवानंद कुमेटी ने बताया, वे अबूझमाड़ के कुंजामेड़ा से आते हैं। उनके इलाके में सड़क तक नहीं है। आज उन्हें हेलीकॉप्टर में उड़ने का मौका मिल गया। यह एक सपने का सच हो जाने जैसा अनुभव है। देवानंद ने इस साल 10वीं की परीक्षा में 90% अंक हासिल किया था। वे विशेष पिछड़ी जनजातियों में राज्य के टॉपर हैं। 12वीं की परीक्षा में छठवां स्थान पाने वाली नित्यारानी राय ने बताया, इस राइड में बहुत मजा आया। आसमान से रायपुर की हरियाली देखना एक अलग ही अनुभव था। दामिनी वर्मा का कहना था, ऐसा लग रहा है कोई बड़ा सपना पूरा हो गया है, मैं बहुत खुश हूं।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, पूरे हिंदूस्तान में यह पहला राज्य है, जहां टॉपर्स को हेलीकॉप्टर राइड कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी घोषणा की थी। आज 119 बच्चे प्रदेश भर से आए हैं। इन बच्चों के चेहरों पर जो खुशी है, वही इसकी सफलता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...