Google Analytics Meta Pixel इसरो ने रचा इतिहास, पहला कामर्शियल प्रक्षेपण सफल - Ekhabri.com

इसरो ने रचा इतिहास, पहला कामर्शियल प्रक्षेपण सफल

शनिवार मध्यरात्रि जब लोग गहरी नींद में थे, उसी समय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष में इतिहास रच रहा था। उसने कामर्शियल उपग्रह प्रक्षेपण बाजार में कदम रखा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के अब तक के सबसे भारी 644 टन वजनी और 43.5 मीटर लंबे राकेट एलवीएम-3 (लांच व्हीकल मार्क-3) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लांच किया। इसने ब्रिटिश स्टार्टअप के 36 उपग्रहों को लेकर उड़ान भरी। प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट पर किया गया। एलवीएम3-एम2/वनवेब इंडिया-1 मिशन के तहत इन संचार उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा (एलईओ) में स्थापित कर दिया गया। एलएमवी-3 आठ हजार किलोग्राम तक के उपग्रहों को ले जाने में सक्षम है।

 

इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने प्रक्षेपण पर खुशी जताते हुए कहा कि दुनिया में उपग्रहों को लांच करने के लिए राकेट की कमी है। ऐसे में भारत अपने एलवीएम 3 राकेट  के साथ वैश्विक वाणिज्यिक उपग्रह प्रक्षेपण बाजार में इस कमी को दूर कर सकता है। वनवेब निजी उपग्रह संचार कंपनी है। भारतीय कंपनी भारती एंटरप्राइजेज वनवेब में एक प्रमुख निवेशक और शेयरधारक है। यहां ये बता दें कि “एलवीएम-3” को पहले “जीएसएलवी एमके-3” राकेट के नाम से जाना जाता था।

 

वनवेब के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा कि कंपनी 72 उपग्रहों को लांच करने के लिए इसरो /न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआइएल) को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करेगी। वनवेब ने दुनिया भर में अपनी ब्राडबैंड सेवाओं के लिए 648 उपग्रहों को लांच करने की योजना बनाई है।

 

Read Also  Delhi HC ने कहा- टवीटर को नए आईटी नियमों का पालन करना ही होगा

जून 2023 में चंद्रयान-3 को लांच करने की तैयारी
इसरो के मुताबिक अगले साल कई प्रक्षेपण कार्यक्रम है, जिसमें वाणिज्यिक, नेविगेशन, सूर्य और चंद्रमा मिशन शामिल हैं। इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 लगभग तैयार है। अंतिम एकीकरण और परीक्षण लगभग पूरा हो गया है। फिर भी कुछ और परीक्षण लंबित हैं। इसलिए हम इसे थोड़ी देर बाद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रमा मिशन को जून 2023 में लांच करने की तैयारी है। उन्होंने कि अंतरिक्ष एजेंसी दिसंबर में अपने छोटे राकेट-छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) को लांच करेगी। इसरो ने एक दूसरी लांच साइट स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के कुलसेकरपट्टनम में जमीन का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...