सलामी बल्लेबाजों जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की अर्धशतकीय पारियों के दम पर इंग्लैंड ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को 20 रनों से हराकर खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बरकरार रखा है।
इंग्लैंड के 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी। इस जीत से ग्रुप एक में इंग्लैंड सहित तीन टीम के चार मैच में पांच अंक हो गए हैं। न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के भी इतने ही अंक हैं। ग्रुप-1 में सेमीफाइनल की दौड़ अब और भी दिलचस्प हो गई है। इस हार के बाद न्यूजीलैंड को अंतिम चार में प्रवेश्ा करने के लिए अब अपना अगला मैच हर हाल में जीतना होगा।
बटलर-हेल्स ने दिलाई मजबूत शुरुआत
इंग्लैंड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पहले ही ओवर से सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। बटलर और हेल्स ने तेजी से रन बनाते हुए पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 48 रन बनाए। भाग्य ने भी बटलर का साथ दिया। उन्हें आठ और 40 रन के स्कोर पर जीवनदान मिले। उन्हें पहला जीवनदान पावरप्ले में मिला जब न्यूजीलैंड के उनके समकक्ष केन विलियमसन ने कवर्स में कूदते हुए गेंद को पकड़ लिया, लेकिन जब वह नीचे गिरे तो गेंद उनके हाथ से छूट गई। पावरप्ले के बाद भी दोनों बल्लेबाजों के तेवर ढ़ीले नहीं पड़े और सातवां ओवर करने आए लाकी फर्ग्यूसन की ओवर से 10 रन निकाले।
हेल्स के आउट होने के बाद बटलर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने फर्ग्यूसन को निशाना बनाया और एक बार फिर उन्हें भाग्य का साथ मिला जब मिडविकेट बाउंड्री पर डेरिल मिश्ोल ने उनका आसान कैच टपका दिया। मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी ने हालांकि रन गति पर कुछ अंकुश लगाया। न्यूजीलैंड ने अंतिम तीन ओवर में बेहतर गेंदबाजी करते हुए बटलर सहित चार विकेट चटकाए और इस दौरान सिर्फ 22 रन खर्च किए।
फिलिप्स-विलियमसन का प्रयास नाकाम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और टीम ने पांचवें ओवर में ही डेवोन कान्वे और फिन एलन के विकेट गंवा दिए। केन विलियमसन और फिलिप्स ने इसके बाद पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी था। फिलिप्स चार रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब लियाम लिविगस्टोन की गेंद पर बटलर उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। फिलिप्स ने इसके बाद आक्रामक रवैया अपनाया। उन्होंने वुड पर छक्का जड़ने के बाद 14वें ओवर में राशिद पर लगातार दो छक्कों के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। फिलिप्स ने राशिद पर दो रन के साथ सिर्फ 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। न्यूजीलैंड को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 57 रन की दरकार थी, लेकिन टीम इसमें असफल रही।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
November 1, 2026 /
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...