वित्त मंत्रालय करदाताओं को बड़ी राहत देने जा रहा है। मंत्रालय ने सभी प्रकार के करदाताओं के लिए समान आयकर रिटर्न (आईटीआर) फार्म लाने का प्रस्ताव पेश किया है। इस फार्म में वर्चुअल डिजिटल असेट्स से होने वाली आय की अलग से जानकारी दी जा सकेगी।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का कहना है कि प्रस्तावित समान आइटीआर फार्म में ट्रस्ट और गैर-लाभकारी संगठनों को छोड़कर सभी प्रकार के करदाता रिटर्न फाइल कर सकेंगे। इस प्रस्ताव पर सीबीडीटी ने सभी हितधारकों से 15 दिसंबर तक सुझाव मांगे हैं। अभी विभिन्न वर्गों के करदाताओं के लिए सात प्रकार के आईटीआर फार्म प्रचलन में हैं।
सीबीडीटी ने कहा कि आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फार्म जारी रहेंगे, लेकिन व्यक्तिगत करदाता रिटर्न फाइल करते समय नए समान आईटीआर फार्म का विकल्प भी चुन सकेंगे। बोर्ड ने कहा कि इस प्रस्ताव का मकसद आईटीआर फाइलिंग को आसान बनाना और रिटर्न फाइलिग में लगने वाले समय में कमी लाना है। नए समान फार्म में करदाताओं को आयकर से जुड़ी उन अनुसूचियों को देखनी की आवश्यकता नहीं होगी, जो उन पर लागू नहीं होती हैं। इसके अलावा करदाताओं को आयकर विभाग के पास उपलब्ध तीसरे पक्ष के डाटा के उचित मिलान की सुविधा भी मिलेगी। इससे करदाताओं पर अनुपालन बोझ कम करने में मदद मिलेगी।
अभी किसके लिए कौन सा आईटीआर फार्म
आईटीआर-1 (सहज) और आईटीआर-4 (सुगम) सामान्य आइटीआर फार्म हैं। अधिकांश छोटे और मध्यम करदाता इन्हीं फार्म के जरिये आईटीआर फाइल करते हैं। वेतन, एक घर या ब्याज आदि से 50 लाख रुपये तक की आय वाले करदाता सहज फार्म के जरिये आईटीआर फाइल करते हैं। कारोबार या प्रोफेशन के जरिये 50 लाख रुपये तक की आय वाले हिंदू अविभाजित परिवार और फर्म आईटीआर-4 के जरिये रिटर्न फाइल करते हैं।
आवासीय संपत्ति से आय वाले करदाता आईटीआर-2 के जरिये रिटर्न फाइल करते हैं। कारोबार या प्रोफेशन की कमाई से लाभ कमाने वाले आईटीआर-3 के जरिये रिटर्न फाइल करते हैं।
एलएलपी आईटीआर-5 और कारोबार आईटीआर-6 के जरिये रिटर्न फाइल करती हैं। आईटीआर -7 के जरिये ट्रस्ट रिटर्न फाइल करती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...