Google Analytics Meta Pixel नशे की लत छोड़ो बाबूजी...... सुनकर ठिठक रहे लोगों के पैर - Ekhabri.com

नशे की लत छोड़ो बाबूजी…… सुनकर ठिठक रहे लोगों के पैर

राज्योत्सव में समाज कल्याण विभाग के कलाकार बता रहे नशा का दुष्परिणाम
नशा छोड़ योग अपनाने की दे रहे सीख
नशा मुक्ति के लिए भारत माता वाहिनी और नशा मुक्ति केन्द्रों का हो रहा संचालन

रायपुर-राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव देखने आए लोगों के पैर ‘नशे की लत छोड़ोे बाबूजी…..नशा खराब चीज है‘ सुनकर एक बारगी ठिठक जाते हैं। समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में कला पथक दल के कलाकारों द्वारा किये जा रहे मनोरंजक ढंग से किये जा रहे अनुरोध को सुनकर स्कूली बच्चों, महिलाओं से लेकर बड़े-बूढ़े तक एक बारगी बात सुनने ठहर जाते हैं। ये कलाकार गा-बजाकर और अपने रोचक अभिनय से सहज ही लोगों को नशे के दुष्परिण बता रहे हैं। इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक खूब पसंद किया जा रहा है। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया भी स्टॉल निरीक्षण में पहुंची और उन्होंने कलाकारों की हौसला अफजाई की।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शराब व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत 2060 भारत माता वाहिनी गठित की गई है और 07 नशा मुक्ति केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। भारत माता विहिनी के माध्यम से गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर लोगों को व्यसन मुक्त स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित किया जाएगा।मुख्य कलाकार संतोष चंद्राकर के साथ रमेश कुमार ठाकुर,संदीप कुलदीप और दुर्याधन साहू समाज कल्याण विभाग की बुजुर्गों, दिव्यांगों और तृतीय लिंग के समुदाय के सदस्यों के लिए संचालित योजनाओं को रोचक ढंग से लोगों तक पहुंचा रहे हैं। श्री चंद्राकर ने बताया कि लगभग 33 वर्षांे से वह लोगों के बीच योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। रोचक और मनोरंजक ढंग से बात कहने से लोगों के अंदर कब सीख चली जाती है,उन्हें पता भी नहीं चलता और इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। वे लोग नशाबंदी के खिलाफ प्रचार करतेे हैं, और स्वस्थ जीवन चर्या के लिए लोगों से योग को अपनाने की अपील करते हैं। वे लोगों को बताते हैं कि समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है, जहां जाकर एक महीने में नशे की लत छोड़ सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...