रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही अब एम्स में शीघ्र ही गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा प्रारंभ हो जाएगी। यूनिट के लिए एम्स में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर तैयार किए गए हैं, जिसमें गुर्दा दानदाता और गुर्दा प्राप्त करने वाले रोगी का एक साथ ऑपरेशन किया जा सकेगा।
एम्स रायपुर के अध्यक्ष प्रो. जार्ज ए. डीसूजा ने रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन किया। उन्होंने नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग के साथ एनेस्थिसिया विभाग के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने बताया कि नई सुविधा के साथ अब एम्स में गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी। एम्स में इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक निरीक्षण भी कर लिया गया है। राज्य सरकार से मंजूरी मिलते ही गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा प्रारंभ कर दी जाएगी। यूनिट के ट्रांसप्लांट वार्ड में चार बैड हैं। इसके साथ ही प्रत्येक गुरुवार को स्पेशल रीनल ट्रांसप्लांट क्लिनिक भी प्रारंभ किया गया है। नेफ्रोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय राठौर ने बताया कि अभी विभाग में आठ रोगी गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए रोगी और गुर्दा दानदाता दोनों उपलब्ध हैं।
नागरकर ने बताया कि गुर्दा प्रत्यारोपण की मंजूरी मिलते ही पहले चरण में इनको उपचार प्रदान किया जाएगा। फिलहाल विभाग में 1500 से अधिक गुर्दा संबंधी रोगी प्रत्येक वर्ष विभाग में पहुंच रहे हैं। गुर्दा प्रत्यारोपण में ऑपरेशन की प्रक्रिया यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित आर. शर्मा के निर्देशन में होगी। कार्यक्रम में प्रो. गंगाधर, डीन (अकादमिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल, उप-निदेशक (प्रशासन) अंशुमान गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ नंदा, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. सुब्रत सिंघा और डॉ. दीपक कुमार बिस्वाल भी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...