Google Analytics Meta Pixel सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार की कर दी हत्या - Ekhabri.com

सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार की कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ की राजधानी में सिंगरेट के पैसे मांगने पर दो युवकों ने दुकानदार की हत्या कर दी। आरोपियों के नाम 19 साल के रूपेश यादव और कोमल यादव बताए जा रहे हैं। एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया था जहां न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल दाखिल करा दिया है। बता दें कि 3 नबंवर को विक्रम बर्मन ने माना थाने में सूचना दर्ज कराई कि थाना क्षेत्रांतर्गत मिलन सरकार प्लॉट के सामने उसके पिता बीरेन्द्र बर्मन चना मुर्रा की दुकान लगाते हंै, जो बिना किसी को बताए कल रात्रि से कहीं चले गये हैं घर वापस नहीं आऐं हंै। जिस पर थाना माना में गुम इंसान क्रमांक 41/2022 कायम कर जांच में लिया गया।
इसी दौरान दिनांक 4 नबंवर को विक्रम बर्मन द्वारा ही थाना माना क्षेत्रांतर्गत नई जमीन से बनरसी जाने वाले मार्ग में स्थित मिलन सरकार के प्लॉट के कुएं में उसके पिता के शव को डूबे हुए होने की सूचना दी गई। जिस पर थाना माना में मर्ग क्रमांक 50/22 धारा 174 जा.फौ. दर्ज कर जांच में लिया गया।
पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। शव में नाक एवं भौं के पास से खून निकल रहा था, गला गमछे से कसकर बंधा हुआ था तथा हाथ के पास भी फंदे का निशान पाया गया। प्रथम दृष्टया में अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या करना तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंकना प्रतीत हुआ। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई। पुलिस ने घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिर भी लगाए थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटना में संलिप्त ग्राम बनरसी निवासी रूपेश यादव को पकड़ा गया। रूपेश यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना दिनांक को रात्रि में वह और उसका अन्य साथी कोमल यादव घटना स्थल के पास जहां मृतक बीरेन्द्र बर्मन चना मुर्रा बेचने की दुकान लगाऐ हुए थे। वहां से वे दोनों खाने-पीने का सामान खरीदने के लिये गये, कोमल यादव ने मृतक बीरेन्द्र बर्मन से सिगरेट मांगी जिस पर कोमल यादव को सिगरेट दी और पैसे मांगे। जिस पर दोनों ने पैसे नहीं है कल देंगे कहते हुए बीरेन्द्र यादव से विवाद तथा मारपीट की। इसी बीच कोमल यादव उर्फ भुरवा ने पत्थर से बीरेन्द्र सिर तथा गर्दन पास वार कर उसेगिरा दिया तथा रूपेश यादव ने डण्डे से वार करते हुए अपने पास रखे गमछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पास ही स्थित कुएं में शव को फेंक दिया। जिसमें उनका हेयर बैण्ड, चप्पल तथा गमछा घटना स्थल में गिर गया। जिस पर टीम के सदस्यों ने घटना में संलिप्त अन्य आरोपी ग्राम बनरसी निवासी कोमल यादव को भी पकड़ा लिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

बिहान योजना से खीरा खेती कर सुभद्रा बनीं लखपति दीदी

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...