छत्तीसगढ के धमतरी जिले में स्वाइन फ्लू से पुत्र की मौत होने के बाद पूर्व सांसद ससुर ने अपनी विधवा बहू को बेटी बनाकर पुनर्विवाह कराया और विदा किया। इस विवाह में विधवा के प्रधानआरक्षक भाई ने कन्यादान किया। इस विधवा-विधुर पुनर्विवाह को नेक कार्य बताकर चहूं ओर इनकी सराहना हो रही है। वहीं समाज के पदाधिकारियों ने इस पुनर्विवाह को सभी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बता रहे हैं।
धमतरी शहर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में चार नवंबर को देवउठनी के शुभ मुहूर्त में विधवा-विधुर पुनर्विवाह हुआ। 10 साल पहले महासमुंद के पूर्व सांसद राजिम निवासी चंदूलाल साहू के पुत्र के साथ धमतरी निवासी समाजसेवी रमादेवी साहू की पुत्री कल्याणी साहू के साथ धूमधाम से विवाह हुआ था। शादी के बाद जीवन हंसी खुशी बीत रहा था, लेकिन चार साल बाद अचानक सांसद पुत्र स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई और बहु कल्याणी के जीवन में अंधकार छा गया। दोनों के एक पुत्र है, जिनकी उम्र वर्तमान में नौ साल है। इसके बाद से वह बहू को बेटी के रूप में रखा था।
उधर, ग्राम लाटाबोड़ बालोद निवासी डा वीरेंद्र साहू की पत्नी का निधन प्रसव के समय हृदयाघात से हो गई, उनके ढाई वर्षीय पुत्री है। शादी के बाद से वह भी बिना पत्नी जीवन बिता रहे थे। ऐसे में दोनों के स्वजन इन दोनों के शादी करने सोचा। पुनर्विवाह के लिए दोनों परिवार तैयार हो गए। इसके बाद शुभ मुहूर्त देवउठनी के दिन धमतरी शहर के विंध्यवासिनी मंदिर में दोनों परिवार के सदस्यों, प्रदेश समाज व जिला साहू समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ कल्याणी व डा वीरेंद्र साहू अग्नि के बीच फेरे लेकर एक दूजे के हुए। शादी के बाद दोनों ने मां विंध्यवासिनी से आशीर्वाद लिया।
वहीं स्वजन व समाजजनों के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, रमादेवी साहू, बड़े भाई उमाकांत प्रधान आरक्षक, छोटे भाई देवेंद्र साहू फिश इंस्पेक्टर , मौसा हिरेन्द्र साहू कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश युवा प्रकोष्ठ, डा वीरेंद्र गंजीर के पिता बालाराम गंजीर, बड़े भाई डामेंद्र गंजीर, बहन डा डिम्पी साहू उपस्थित थे। शादी के दौरान हलधर साहू पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष एवं महामंत्री प्रदेश साहू संघ, दयाराम साहू महामंत्री प्रदेश साहू संघ, विजय साहू पूर्व महामंत्री जिला साहू संघ, विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, मोतीलाल साहू, हीरालाल साहू, राजिम, श्यामा साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सोनू राम साहू समेत समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...