Google Analytics Meta Pixel एम्स के आईसीयू में भर्ती मरीजों पर मोबाइल से नजर रखेंगे डाक्टर - Ekhabri.com

एम्स के आईसीयू में भर्ती मरीजों पर मोबाइल से नजर रखेंगे डाक्टर

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए तकनीक का इस्तेमाल करेगा। मरीजों के शरीर का पैरामीटर रियल टाइम में नर्सिंग स्टेशन औॅर डाक्टरों के मोबाइल पर भी उपलब्ध होगा, जिससे डाक्टर दूर से भी मरीज की हालत पर नजर रख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर वीडियो कंसल्टेंशन के जरिये चिकित्सकीय परामर्श दे सकेंगे। इसके लिए आगामी एक अप्रैल से एम्स में ई-कैजुअलिटी व ई-आइसीयू सिस्टम लागू होने जा रहा है।

 

एम्स के निदेशक डा. एम श्रीनिवास ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। एम्स देश का पहला सरकारी क्षेत्र का अस्पताल होगा, जहां इस तरह की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। एम्स के सभी आईसीयू और इमरजेंसी के रेड और यलो बेड वाले वार्ड में लगे उपकरणों को ई-कैजुअलिटी व ई-आइसीयू सिस्टम के तहत सेंट्रल चार्टिंग साल्यूशन सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे मरीजों के स्वास्थ्य से संबंधित डाटा की जानकारी वास्तविक समय में नर्सिंग स्टेशन पर मिल सकेगी। संस्थान एक वरिष्ठ डाक्टर ने बताया कि संबंधित डाक्टरों को एक पासवर्ड मिलेगा, जिससे लैपटाप या मोबाइल पर मरीज से संबंधित ब्योरा देख सकेंगे।

 

ई-राउंड की मिलेगी सुविधा
सभी आइसीयू में ई-राउंड की सुविधा शुरू होगी। इससे आईसीयू वार्ड में राउंड के दौरान डाक्टर या नर्सिंग कर्मचारी वीडियो काल के जरिये मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी परिजनों को साझा कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर संबंधित डाक्टर वीडियो कंसल्टेशन के जरिये दूसरे विभागों के डाक्टरों से भी मरीज की हालत के बारे में परामर्श ले सकेंगे।

 

घर बैठे मिलेगा आईसीयू में भर्ती मरीज का हाल
एम्स प्रशासन के अनुसार, निर्धारित समय के बाद भी कई बार परिजन मरीज से मिलने आइसीयू में पहुंच जाते हैं। ऐसी स्थिति में आइसीयू में संक्रमण होने का खतरा रहता है। एम्स 31 दिसंबर से काल सेंटर शुरू करेगा, जिसके माध्यम से स्वजन आईसीयू में भर्ती मरीज का हाल किसी भी वक्त ले सकेंगे।

Read Also  COVID19 UPDATE: राज्य में हुए ऐक्टिव मरीज 49 और कुल संख्या पहुची 108 तक

 

एक दिसंबर से इमरजेंसी व आईसीयू वार्ड में फैकल्टी स्तर के डाक्टर 24 घंटे रहेंगे मौजूद
आईसीयू में फैकल्टी स्तर के डाक्टर 24 घंटे उपलब्ध नहीं होते हैं। सामान्य तौर पर रेजिडेंट डाक्टर हमेशा मौजूद रहते हैं। फैकल्टी स्तर के डाक्टर राउंड के दौरान पहुंचते हैं। इमरजेंसी की स्थिति में काल करके बुलाए जाते हैं। अब एम्स प्रशासन ने फैसला किया है कि एक दिसंबर से इमरजेंसी और आईसीयू में फैकल्टी स्तर का एक डाक्टर 24 घंटे मौजूद रहेगा। पालियों में फैकल्टी स्तर के डाक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ड्यूटी के बाद अगले दिन डाक्टर को अवकाश मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

मनरेगा से जल संरक्षण बना जनआंदोलन, गांवों में बढ़ी समृद्धि

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जून। जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और बढ़ते जल संकट के बीच छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को लेकर एक व्यापक जनअभियान तेजी से आकार ले रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत संचालित ‘मोर...