बाल दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चिरायु योजना के लाभार्थी बच्चों के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना

बच्चों के परिजनों से बातकर बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं, ऑपरेशन के बाद बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार की भी जानकारी ली, बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपने नम्बर पर संपर्क करने कहा

रायपुर- स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बाल दिवस पर गंभीर बीमारी से पीड़ित चिरायु योजना के लाभार्थी बच्चों के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। उन्होंने फोन पर बातकर बच्चों और उनके परिजनों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और ऑपरेशन के बाद उनके स्वास्थ्य की ताजा स्थिति की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने परिजनों को ऑपरेशन के बाद फॉलो-अप के लिए नियमित रूप से डॉक्टरों के पास जाने कहा। उन्होंने बच्चों की सेहत से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपने मोबाइल नम्बर पर संपर्क करने कहा। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना से उपचारित छह बच्चों के परिजनों से बात की। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे इन बच्चों का राज्य शासन ने नामी अस्पतालों में निःशुल्क ऑपरेशन करवाया है। ऑपरेशन के बाद इन सभी बच्चों का स्वास्थ्य काफी बेहतर है और ये बच्चे अब अपनी शारीरिक तकलीफों से काफी हद तक निजात पा चुके हैं। चिरायु योजना के अंतर्गत इन बच्चों की सर्जरी देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों चेन्नई के अपोलो चिल्ड्रन हॉस्पिटल, नवा रायपुर के श्री सत्य साई अस्पताल, हैदराबाद के एल.वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट और एम्स (AIIMS) रायपुर में कराया गया है। श्री सिंहदेव ने कॉकलियर इम्प्लांट वाले दुर्ग जिले की ख्यांशि यादव, हृदय की सर्जरी वाले बिलासपुर जिले के खोशांग दिव्य, कांकेर की दामन तिवारी और सरगुजा की मेंडरा कला की अमृता दास के परिजनों से फोन पर बातकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। उन्होंने क्लेफ्ट लिप (Cleft Lip) की सर्जरी वाले दुर्ग की अनाया कुमारी और रेटिनोपैथी ऑफ प्रिमेच्युरिटी (Retinopathy of Prematurity) के इलाज के लिए नेत्र सर्जरी वाले काव्या मंडावी के परिजनों से भी चर्चाकर उनकी सेहत व फॉलो-अप इलाज के बारे में जानकारी ली। सभी बच्चों के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...