Google Analytics Meta Pixel आतंकी फंडिग के खिलाफ लड़ाई का केंद्र बनेगा भारत - Ekhabri.com

आतंकी फंडिग के खिलाफ लड़ाई का केंद्र बनेगा भारत

भारत आतंकी फंडिंग के खिलाफ वैश्विक लड़ाई का केंद्र बनेगा। जल्द ही भारत में “नो मनी फार टेरर” का सचिवालय बनेगा। सचिवालय आतंकी फंडिंग की सूचनाओं का रियल टाइम आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के साथ ही सदस्य देशों में आतंकरोधी एजेंसियों की कैपेसिटी बिल्डिग में अहम भूमिका निभाएगा। नो मनी फार टेरर” पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन भाषण में गृहमंत्री अमित शाह ने सभी देशों को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ फिजिकल और डिजिटल यानी सभी रूपों में लंबी लड़ाई की जरूरत बताई। सभी देशों ने इससे सहमति भी जताई।

 

 

आतंकवाद की विकरालता के प्रति आगाह करते हुए अमित शाह बोले, ” कोई भी एक देश या संगठन, चाहे वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, आतंकवाद को अकेला हरा नहीं सकता। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को लगातार इस जटिल और बार्डर लेस खतरे के खिलाफ कंधे से कंधे मिलाकर चलना होगा।” उन्होंने कहा कि आतंकवाद को परास्त करने के लिए उसके फंडिंग के सभी रास्ते को बंद करना जरूरी है और भारत आतंकी फंडिंग के मनी लांड्रिग, डिजिटल फाइनेंशियल प्लेटफार्म के दुरुपयोग, हवाला समेत सभी रूपों से निपटने के लिए सभी देशों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

अमित शाह ने आतंकी फंडिग रोकने में सभी देशों के बीच सहयोग को अमलीजामा पहनाने के लिए भारत में एक सचिवालय की स्थापना का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि “नो मनी फार टेरर” का एक स्थायी सचिवालय स्थापित करने का समय आ गया है। सचिवालय आतंकवाद के खिलाफ एक प्रभावी, दीर्घकालिक और ठोस लड़ाई की रणनीति तैयार करने के साथ ही रियल टाइम सूचनाओं के आदान-प्रदान का ढांचा भी तैयार करेगा। शाह ने कहा कि फंड इकट्ठा करने से लेकर आतंकियों तक पहुंचने तक हर स्टेज पर आतंकी फंडिग पर नकेल कसनी होगा और सिर्फ वैश्विक स्तर पर स्पेसिफिक लेकिन कलेक्टिव अप्रोच से ही ऐसा संभव है।

Read Also  रिश्वतखोरी के आरोप में डीआईजी हरचरण भुल्लर गिरफ्तार, सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ा

 

 

अत्याधुनिक तकनीक का दुरुपयोग रोकने को मजबूत तंत्र विकसित करना होगा
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए शाह ने कहा कि एक व्यापक मानीटरिंग फ्रेमवर्क स्थापित करना होगा, जो सभी इंटेलिजेंस व इंवेस्टिगेशन एजेंसियों के बीच समन्वय और सहयोग का काम करे। इसके साथ ट्रेस, टारगेट और टर्मिनेट की स्ट्रेटेजी के तहत छोटे आर्थिक अपराध से लेकर संगठित अपराध तक के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। उनके अनुसार सभी देशों में आतंकी फंडिंग के खिलाफ कानूनी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ उनमें एकरूपता भी लानी होगी और अत्याधुनिक तकनीक के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक मजबूत तंत्र विकसित करना होगा।

 

 

उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों से बनाई संपत्तियों की रिकवरी के लिए सभी देशों में कानूनी और नियामक ढांचा भी तैयार करना होगा। आइएमएफ और विश्व बैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में हर साल दो से चार ट्रिलियन डालर की मनी लांड्रिग होती है और इसका एक बड़ा हिस्सा आतंकी फंडिंग में इस्तेमाल होता है। आतंकी फंडिग रोकने के लिए इसकी पहचान और जब्ती जरूरी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...