Google Analytics Meta Pixel नवा रायपुर में कल क्रिटिकल मिनरल्स की नीलामी पर होगा बड़ा रोड शो - Ekhabri.com

नवा रायपुर में कल क्रिटिकल मिनरल्स की नीलामी पर होगा बड़ा रोड शो

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास, निवेश को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के प्रभावी दोहन की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भारत सरकार के खान मंत्रालय की ओर से क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी की 8वीं किश्त को लेकर 31 अगस्त को नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में रोड शो आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

रोड शो में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, खान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी, खनन क्षेत्र के विशेषज्ञ तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

 

भारत सरकार ने क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल्स की 8वीं किश्त के तहत 20 खनिज ब्लॉक्स को नीलामी के लिए रखा है। इनमें तीन माइनिंग लीज और 17 कंपोजिट लाइसेंस ब्लॉक्स शामिल हैं। इन ब्लॉक्स में ग्रेफाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स, रेयर मेटल्स, वैनेडियम, गैलियम, टाइटेनियम, मोलिब्डेनम और टंगस्टन सहित कई महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं। ऊर्जा सुरक्षा, आधुनिक तकनीक, औद्योगिक विकास और रणनीतिक जरूरतों के लिहाज से इन खनिजों का महत्व काफी अधिक है।

 

# मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा उद्घाटन

 

रोड शो की शुरुआत सुबह 10:30 बजे पंजीयन और चाय के साथ होगी। दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि के आगमन और दीप प्रज्ज्वलन के बाद वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान होगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग के सचिव स्वागत उद्बोधन देंगे।

Read Also  Big Breaking : नंद कुमार साय को मिला कैबिनेट मंत्री दर्जा…राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नियुक्त किए गए

 

कार्यक्रम में खान मंत्रालय के संयुक्त सचिव उद्घाटन उद्बोधन देंगे। इसके बाद भारत सरकार के खान सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष संबोधित करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपना संबोधन देंगे।

 

# टिन और ई-रेत सांगवारी पोर्टल का शुभारंभ

 

रोड शो के दौरान छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहल भी शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में टिन पोर्टल और ई-रेत सांगवारी पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम और इंडियन ओवरसीज बैंक के बीच एमओयू का आदान-प्रदान होगा। इसके अलावा कोरन्डम कटिंग एवं पॉलिशिंग के प्रशिक्षण के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के साथ भी समझौता किया जाएगा।

 

इस दौरान माइनर मिनरल्स पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन होगा। साथ ही तीन लाइमस्टोन माइनिंग लीज ब्लॉक्स के लिए एनआईटी जारी करने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है।

 

तकनीकी सत्र में नीलामी और निवेश पर चर्चा

 

दोपहर 2 बजे से तकनीकी सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें खनिज ब्लॉक्स की नीलामी, निवेश और खनिज अन्वेषण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड की ओर से नीलामी के लिए प्रस्तावित खनिज ब्लॉक्स पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।

 

एसबीआई कैप्स की ओर से मिनरल ऑक्शन प्रोसेस और टेंडर डॉक्यूमेंट की जानकारी दी जाएगी, जबकि एमएसटीसी की ओर से मिनरल ई-ऑक्शन प्रक्रिया को समझाया जाएगा। कंपोजिट लाइसेंस धारकों के लिए अन्वेषण व्यय की आंशिक प्रतिपूर्ति से संबंधित एनएमईडीटी योजना पर भी प्रस्तुतीकरण होगा।

Read Also  ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों को आत्मनिर्भर बना रहा प्रोजेक्ट पंछी

 

तकनीकी सत्र के बाद ओपन हाउस डिस्कशन आयोजित किया जाएगा। इसमें उद्योग प्रतिनिधि, निवेशक और विशेषज्ञ खनिज संसाधनों की संभावनाओं, नीलामी प्रक्रिया और निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे।

 

# नीलाम किए गए खनिज ब्लॉक्स की प्रगति की होगी समीक्षा

 

रोड शो के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें पहले से नीलाम किए गए प्रमुख खनिज ब्लॉक्स के ऑपरेशनलाइजेशन और उनकी संचालन प्रगति की समीक्षा होगी। खनन परियोजनाओं को तेजी से शुरू करने और विभिन्न स्तरों पर आवश्यक समन्वय को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

 

इसके बाद माइन विजिट का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। रोड शो को छत्तीसगढ़ समेत देश में महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों के अन्वेषण और खनन को गति देने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

 

केंद्र और राज्य सरकार के साथ उद्योग जगत, निवेशकों और खनन क्षेत्र के अन्य हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय से खनिज क्षेत्र में निवेश की नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है। महत्वपूर्ण खनिजों की उपलब्धता और उनके रणनीतिक महत्व को देखते हुए यह आयोजन छत्तीसगढ़ के खनिज क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *