Google Analytics Meta Pixel भागवत कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 10 की हालत गंभीर - Ekhabri.com

भागवत कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, 10 की हालत गंभीर

बिलाईगढ़-। बिलाईगढ़ में हुए एक रोड एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ जब एक मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये। चार लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। दरअसल, ये सभी यात्री भागवत कथा सुनने जा रहे थे तभी ये हादसा हुआ। घायलों का बिलाईगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत झुमका में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यहां संगीतमय भागवत कथा सुनने ग्राम पंचायत गेड़ापाली के करीब 40 लोग माजदा वाहन में सवार होकर गांव से निकले ही थे। इस दौरान मुख्य मार्ग में माजदा वाहन की एक मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। इससे माजदा वाहन पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना में 10 से अधिक लोग घायल हुए है। घायलों को 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज जारी है।शनिवार दोपहर लगभग 2.30 बजे भटगांव थाना क्षेत्र के गेड़ा पाली में यह घटना हुई। जानकारी के मुताबिक घुटिकोनो गांव से लगभग 40 ग्रामीण एक पिकअप क्रमांक सीजी 11 एबी 2437 में सवार होकर भागवत कथा सुनने के लिए सरसीवा जा रहे थे। गांव से निकलकर पिकअप लगभग 10 किलोमीटर निकली थी इसी बीच मोड़ पर सामने से आ रही बाइक और पिकअप में भिंडत हो गई। जानकारी के अनुसार पिकअप ड्राइवर ने संभालने की कोशिश की लेकिन अधिक लोड होने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में मौके पर ही संबोध सिदार पिता मेघनाद सिदार 40 निवासी बोडाडीह थाना सलिहा, उचित राम सिदार पिता मैनेजर 65 वर्ष निवासी घुटीकोना थाना भटगांव और कमला बाई सिदार पति स्वर्गीय शिवनाथ सिदार 50 वर्ष निवासी घुटीकोना थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की मौत हो गई। घटना की सूचना के तुरंत बाद भंटगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस घटना में बाइक सवार देवसिंह सिदार सहित 8 अन्य लोग भी घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ती देख चार लोगों को रेफर किया गया है।दुर्घटना में ओवरलोड के कारण दुर्घटना की बात सामने आई है। हर बार पिकअप के सड़क हादसों में यही कारण सामने आता है। इसके बाद पुलिस जागती है और मालावाहकों पर करवाई करती है। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से पुलिस ठंडी पड़ जाती है। जिस कारण ऐसी दुर्घटनाएं होती है। पुलिस को हर बार कारवाई करने के लिए किसी दुर्घटना का इंतजार करना पड़ता है। यह अकेले सारंगढ़ बिलाईगढ़ का हाल नहीं है। पूरे छत्तीसगढ़ में पुलिस लगभग इसी पैटर्न में काम करती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...