रायपुर, 26 सितंबर 2025।धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए त्योहार से पहले बड़ी राहत की खबर आई है। जीएसटी 2.0 सुधार के चलते ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और कृषि यंत्रों पर भारी बचत मिल रही है। किसानों को ट्रैक्टर खरीदी पर 50–60 हजार रुपए तक की छूट और हार्वेस्टर पर दो लाख रुपए तक का सीधा लाभ मिला है।

देवपुरी स्थित ट्रैक्टर शोरूम में जीएसटी बचत उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों से आत्मीय संवाद किया और नए कृषि यंत्रों की चाबियाँ सौंपीं। इस अवसर पर किसानों ने खुलकर अपनी खुशी जताई। अभनपुर के किसान रवि कुमार साहू ने बताया कि वे सेकेंड हैंड हार्वेस्टर खरीदने का विचार कर रहे थे, लेकिन जीएसटी कटौती से उन्हें 2 लाख रुपए की बचत हुई और अब वे नया हार्वेस्टर खरीद पाए हैं।
इसी तरह, अभनपुर कोलर के वरिष्ठ किसान ज्ञानिक राम साहू को नए ट्रैक्टर पर 60 हजार रुपए की राहत मिली। उन्होंने कहा कि इस बचत से उनका परिवार त्योहार को और अच्छे से मना सकेगा।
ट्रैक्टर शोरूम संचालक अशोक अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी कटौती के बाद बिक्री में तेजी आई है। पहले जो ट्रैक्टर 10.25 लाख का था, अब 9.75 लाख में उपलब्ध है। इसी तरह 7.62 लाख वाला मॉडल अब 7.21 लाख और 6.51 लाख का मॉडल अब 6.11 लाख रुपए में मिल रहा है।
केवल ट्रैक्टर और हार्वेस्टर ही नहीं, बल्कि बाइक पर भी बचत हो रही है। बजाज शोरूम से नई बाइक खरीदने वाले संतोषी नगर निवासी एम.डी. गुलाब ने बताया कि उन्हें प्लेटिना 110 सीसी बाइक पर 7 हजार रुपए की राहत मिली है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने किसानों, उपभोक्ताओं और आम जनता को वास्तविक राहत दी है। कृषि उपकरण सस्ते होने से खेती आसान होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी।
त्योहारी सीजन में यह राहत न केवल किसानों बल्कि उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम कर रही है, बल्कि राज्य में उत्साह और समृद्धि का नया वातावरण भी बना रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...