रायपुर, 28 मई 2025 — विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर ब्लू बर्ड फाउंडेशन द्वारा वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस में एक प्रेरणादायक चर्चा व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं को तोड़ना, भ्रांतियों को मिटाना और समाज में खुला संवाद स्थापित करना रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा, “मासिक धर्म शर्म का विषय नहीं, यह मन से जुड़ी जैविक प्रक्रिया है।” उन्होंने समाज में जागरूकता और स्वीकृति की आवश्यकता पर जोर दिया।
IMG 20250530 WA0002
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा, “अब समय है चुप्पी तोड़ने का और खुलकर बोलने का।” उन्होंने इस पहल को सामाजिक परिवर्तन का संकेत बताया।
चर्चा की मुख्य बातें:
डॉ. संजना अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ): मासिक धर्म को अशुद्ध मानने की धारणा गलत है। यह स्वास्थ्य का संकेत है।
डॉ. उज्ज्वला वर्मा (त्वचा रोग विशेषज्ञ): सैनिटरी नैपकिन के प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह।
डॉ. निमिषा काले (स्वास्थ्य कार्यकर्ता): स्कूलों में मासिक धर्म शिक्षा अनिवार्य होनी चाहिए।
आस्था वर्मा (सह-संस्थापक, अमानत): मान्यताएं लड़कियों की शिक्षा में बाधा बनती हैं।
स्निग्धा चक्रवर्ती (निदेशक, माँ फाउंडेशन): मासिक धर्म स्वाभाविक और स्वच्छ प्रक्रिया है।
प्रियंका शर्मा (पुलिस निरीक्षक): पुरुष प्रधान क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मविश्वास की ज़रूरत।
कामना बावनकर (इस्कॉन प्रचारक): धार्मिक ग्रंथों में भी मासिक धर्म को मानवीय दृष्टिकोण से देखा गया है।
निधि काले (विधि छात्रा): मासिक धर्म के दौरान प्रतिबंधों का कोई कानूनी आधार नहीं।
हर्षा साहू (आत्म-रक्षा प्रशिक्षक): मासिक धर्म के दौरान भी महिलाएं शारीरिक रूप से सक्षम हैं।
सुनीता जड़वानी (खूबसूरत बुटीक): आत्मविश्वास बढ़ाने वाले पहनावे जरूरी हैं।
कार्यक्रम के अंत में समाज की प्रेरणास्पद महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस आयोजन में शिक्षाविद, डॉक्टर, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।
इस वर्ष की थीम रही — “बाधाएं तोड़ना, आवाज़ों का उत्सव मनाना।”
ब्लू बर्ड फाउंडेशन की निदेशक सुधा वर्मा और होटल पाम क्लब इन व रूफटॉप वेलनेस की संचालिका सोना काले ने आयोजन का सफल संचालन किया।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...