Google Analytics Meta Pixel अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ की रंगदारी मामले में ED की पूछताछ में नहीं हुईं शामिल - Ekhabri.com

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ की रंगदारी मामले में ED की पूछताछ में नहीं हुईं शामिल

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 200 करोड़ की रंगदारी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)  के समक्ष पेश होना था,  लेकिन वह पूछताछ के लिए दिल्ली में हाजिर नहीं हुईं। यह दूसरी बार है,  जब वह ईडी के नोटिस के बावजूद पूछताछ में शामिल नहीं हुई हैं। बताया जाता है कि जैकलीन किसी शूटिंग की व्यस्तता की वजह से दिल्ली नहीं आईं या कोई और वजह थी,  इस पर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज जिस मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया है वह मामला तिहाड़ जेल में 200 करोड़ की रंगदारी से जुड़ा है। इसका मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल के भीतर से पूरा रैकेट चला रहा था। दो सौ करोड़ की ये रंगदारी वसूलने के लिए मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को तिहाड़ जेल के भीतर से ही मोबाइल फोन करता था।

जांच एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि सुकेश चंदशेखर तिहाड़ जेल के अंदर से ही जैकलीन को कॉल स्पूफिंग सिस्टम के माध्यम से फोन करता था, लेकिन सुकेश चंद्रशेखर अपनी पहचान और पद बड़ा चढ़ाकर बताता था। जब जैकलिन सुकेश के जाल में फंसने लगी तो उसे महंगे फूल और चॉकलेट गिफ्ट के तौर पर भेजने लगा।

जैकलीन नहीं समझ पा रही थी कि ये सारा कुछ तिहाड़ जेल में बंद शातिर ठग सुकेश चंदशेखर कर रहा है। जांच एजेंसियों को सुकेश की अहम कॉल रिकॉर्ड हाथ लगे हैं। इसी आधार पर जैकलीन के साथ हुई धोखाधड़ी का जांच एजेंसियों को भी जानकारी मिल सकी।

जांच एजेंसियों ने सुरक्षा कारणों से उस नाम और पद का खुलासा नहीं किया है जो सुकेश चंद्रशेखर अभिनेत्री जैकलीन को बताता था। इसी से जैकलीन सुकेश के बहकावे में आ गई। इसी तरह एक और महिला सेलिब्रेटी,  जो कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी है, उसे भी सुकेश ने निशाना बनाया था। एक फिल्म अभिनेता भी उसके निशाने पर था और इन सभी से जल्दी ही पूछताछ हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...