Google Analytics Meta Pixel आखिर कैरियर का सवाल है: बृजमोहन के सामने उतरने से डरे विकास उपाध्याय! लोकसभा चुनाव का टिकट लौटाने दिल्ली पहुंचे - Ekhabri.com

आखिर कैरियर का सवाल है: बृजमोहन के सामने उतरने से डरे विकास उपाध्याय! लोकसभा चुनाव का टिकट लौटाने दिल्ली पहुंचे

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले बृजमोहन अग्रवाल की लोकप्रियता किसी को बताने की जरूरत नहीं है। बीते विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मार्जिन से जीतने वाले नेता बृजमोहन अग्रवाल ही है। खबर है कि इस लोकसभा चुनाव में 8 बार के विधायक के सामने कोई कांग्रेस प्रत्याशी लड़ने को तैयार नहीं हो रहा है।

 

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय का नाम भी जुड़ गया है। वे बृजमोहन अग्रवाल के सामने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। पार्टी ने उन्हें रायपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, जितनी रफ्तार से पीएम मोदी राज्य की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए ट्रांसफर करने वाले है उससे दोगुनी रफ्तार से विकास ये टिकट लौटाने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी हाईकमान से मिलकर अपनी जगह वे किसी और को टिकट देने की विनती कह रहे हैं। विकास सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल जैसे बड़े नेताओं से मिलकर इस कोशिश में हैं कि उनका टिकट बस किसी तरह से रद्द कर दिया जाए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक विकास 11 मार्च को होने वाली CEC की बैठक से पहले अपना टिकट वापस करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। शनिवार को वे रायपुर लौटने वाले थे, लेकिन अब तक बात न बन पाने के कारण वे दिल्ली में ही जमे हुए हैं।

 

आज जारी हो सकती है बची हुई लिस्ट

गौरतलब है कि, इस बैठक में छत्तीसगढ़ की बाकी 5 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा। उम्मीद है कि, आज रविवार को या सोमवार को बाकी के नामों की घोषणा हो जायेगी। उपाध्याय इस बैठक से पहले ही नाम बदलवाना चाहते हैं, ताकी नई सूची में रायपुर के लिए बदला हुआ नाम जारी किया जा सके।

Read Also  मुख्यमंत्री ने अरपा नदी में डूबने से तीन लड़कियों की मौत पर दुख जताया

 

राज्य के पॉलिटिकल जायंट है बृजमोहन अग्रवाल

माना जाता है कि राजधानी रायपुर में कांग्रेस के पास अग्रवाल के कद का कोई नेता नहीं है। पिछले साल संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के उम्मीदवार को सर्वाधिक 67,719 मतों से हराया था। इस जीत के साथ अग्रवाल लगातार आठवीं बार विधायक बन गए थे। इस विधानसभा चुनाव में अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 1,09,263 मत हासिल किए वहीं महंत को मात्र 41,544 मत ही मिले थे। महंत रामसुंदर दास को बृजमोहन अग्रवाल ने 67,919 मतों के रिकॉर्ड अंतर से हराया। यही वजह है कि महंत ने इतनी बुरी तरह से चुनाव हारने के बाद कांग्रेस पार्टी को अपना इस्तीफा ही सौंप दिया था। बृजमोहन अग्रवाल अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं यही उनकी खासियत है।

 

विकास को चुनाव में हार का डर

इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस में कोई आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह रहा। मगर सूत्र बता रहे हैं कि बृजमोहन के सामने विकास को रायपुर में हार नहीं चुनावी मैदान में साफ होने की आशंका है। विकास ने पिछले विधानसभा चुनाव में हार का दर्द झेला है। ऐसे में लोकसभा में भी अंजाम दोहरा जाने से उनके पॉलिटिकल करियर पर बट्टा लग जाएगा। इस रिस्क को देखते हुए विकास हाथ पीछे खींच रहे हैं। खास बात ये है कि लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग खुद विकास ने ही की थी, लेकिन बीजेपी ने 8 बार के विधायक और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाकर उनकी टेंशन बढ़ा दी।

Read Also  26 लाख के लिए दो बेटों ने की पिता की हत्या

 

मोदी से टक्कर

इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता चुनाव लड़ने से बच रहे हैं। ये हाल केवल प्रदेश ही नहीं पूरे देश का है। आलम ये है कि पार्टी उन्हें जबरदस्ती मैदान में उतारने को मजबूर है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी लोकसभा चुनाव में लड़ने से इनकार कर दिया था। लेकिन पार्टी ने उन्हें राजनांदगांव से टिकट थमा दिया। यहा भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने 1 लाख वोटों के अंतर से पिछला लोकसभा चुनाव जीता था। ऐसे में भूपेश बघेल जी के भी पसीने छूट रहे है। उन्हें पता है कि उनका मुकाबला संतोष पांडे से नहीं पीएम मोदी से होगा। जहां तक रही बात अगर टीएस बाबा की तो वे तो विधानसभा चुनाव में ही हार गए थे तो लोकसभा में तो उनका क्या होगा वो किसी से छुपा नहीं है। मौजूदा समय में वे गुमशुदा की तलाश हो गए है। उनका हालिया कोई बड़ा बयान भी सामने नहीं आया है। जो आया था वो बस ये था की उन्हें लोकसभा चुनाव नही लड़ना है।

 

अब अगर इस कद के नेताओं का ये हाल है तो विकास उपाध्याय जैसे नए-नए नेता के दिल पर क्या बीत रही होगी सभी समझ सकते है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *