मनीष तिवारी और कार्ति चिदंबरम के बाद शशि थरूर ने भी कांग्रेस आलाकमान को दिखाए तेवर
अखिल भारतीस राष्ट्रीय कांग्रेस जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। मगर इस बीच एक-एक कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का बागी तेवर सामने आने लगा है। मनीष तिवारी और कार्ति चिदंबरम के बाद शशि थरूर ने भी आलाकमान को दिखाए तेवर हैं। थरूर ने इस चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी करने की मांग रख दी है। इसके अलावा असम से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने संगठन के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर मतदाता सूची जारी करने की मांग की है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नागांव सांसद बोरदोलोई ने बताया, “हां, मैंने केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है जिसमें उनसे सभी आशंकाओं को दूर करने के लिए अनुरोध कियाथ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके सो हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची को सार्वजनिक करने का अनुरोध किया है।”
शशि थरूर के बारे में कहा जाता है कि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। थरूर ने सार्वजनिक रूप से अपने जी-23 सहयोगी और सांसद मनीष तिवारी की इस मांग का समर्थन किया था कि पार्टी में 9,000 निर्वाचक मंडल बनाने वाले पीसीसी प्रतिनिधियों की सूची बनाई जाए। साथ ही पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इसे सार्वजनिक किया।
मनीष तिवारी ने पूछा था कि जब तक रोल सार्वजनिक नहीं किए जाते हैं तो प्रक्रिया निष्पक्ष कैसे हो सकती है। सांसद कार्ति चिदंबरम और थरूर तिवारी की मांग के समर्थन में सामने आए थे। महत्वपूर्ण बात यह है कि कार्ति और बोरदोलोई जी 23 समूह के सदस्य नहीं हैं। बोरदोलोई ने मिस्त्री से राज्यों के हिसाब से मतदाता सूची को कांग्रेस की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा था।
गौर हो कि पांच साल पहले यानी 2017 में जब पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे तब निर्वाचक मंडल में 9,531 पीसीसी प्रतिनिधि शामिल थे। सीईए ने अभी तक इस बार मतदाताओं की सही संख्या का खुलासा नहीं किया है। 2017 में राहुल गांधी निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए। इस बार मुकाबला होने के संकेत मिल रहे हैं।
मनीष तिवारी ने चिंता जताते हुए मांग की थी कि पार्टी की वेबसाइट पर मतदाताओं के नाम और पते डाले जाएं। उन्होंने कहा कि अगर कोई नहीं जानता कि मतदाता कौन हैं, तो कोई लड़ने पर विचार कैसे कर सकता है।” तिवारी का समर्थन करते हुए कार्ति ने कहा था कि हर चुनाव में एक अच्छी तरह से परिभाषित और स्पष्ट निर्वाचक मंडल की आवश्यकता होती है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि निर्वाचक मंडल के गठन की प्रक्रिया भी पारदर्शी होनी चाहिए।
शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा था, “निश्चित रूप से मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि मतदाता सूची में पारदर्शिता रखनी चाहिए। अगर मनीष ने यही मांगा है तो मुझे यकीन है कि यह एक ऐसा सिद्धांत है जिससे हर कोई सहमत होगा। सभी को पता होना चाहिए कि कौन नामांकन कर सकता है और कौन मतदान कर सकता है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...