Google Analytics Meta Pixel बच्‍चों से पहले माता-पिता को सीख लेनी चाहिए ये आदतें - Ekhabri.com

बच्‍चों से पहले माता-पिता को सीख लेनी चाहिए ये आदतें

किसी भी काम की तरह माता-पिता या अभिभावकों को को भी प्रतिदिन स्‍वयं में सुधार लाने और बेहतर बनने की आवश्‍यकता होती है। आपकी कई छोटी-छोटी बातें और आदतें भी बच्‍चों पर बड़ा प्रभाव डालती हैं। इसके बच्‍चे पर अच्‍छा या बुरा दोनोंं ही प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए आवश्‍यक है कि अभिभावक अपनी प्रत्‍येक आदत और काम पर नजर रखें। दरअसल, आप जो करते हैं, वही आपका बच्‍चा भी सीखता है। इसलिए आपको बेहतर बनने की आवश्‍यकता है, ताकि आपको देखकर बच्‍चा भी बेहतर इंसान बने।

आइए यहां हम आपको अभिभावकीय देखभाल की कुछ ऐसी छोटी-छोटी आदतों या बातों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनकी मदद से अभिभावक स्‍वयं में सुधार ला सकते हैं और बेहतर बन सकते हैं। अगर आप भी सर्वोतम अभिभावक बनना चाहते हैं तो इन छोटी-छोटी आदतों को अपने अंदर लाएं।

-आपको सुबह सबसे पहले अपने बच्‍चे से प्‍यार से बात करनी चाहिए। जब भी आप दिन में सबसे पहली बार अपने बच्‍चे से इंटरैक्‍ट करें तो प्‍यार से, खुशी से और सकारात्‍मकता यानी पॉजिटिविटी के साथ करें। आपकी छोटी-सी मुस्‍कान भी उसे सकारात्‍मक ऊर्जा दे सकती है। इस छोटी-सी आदत से आप दोनों का रिश्‍ता खूबसूरत होगा और बच्‍चा जब भी सोकर उठेगा, वो सबसे पहले आपके पास ही आना चाहेगा।

अगर आपका बच्‍चा बहुत अधिक गुस्‍सा करता है, चिडचिडा है या दुखी रहता है और अपने मन की बात आपसे नहीं कह पा रहा है तो आप उससे पहले इसका कारण पूछें। आप यह जानने का प्रयास करें कि वह क्‍यों चुप है या इतना गुस्‍से में है। बच्‍चे को उसके कमरे में जाने के लिए न कहें। इससे आप उसकी भावनाओं को नहीं समझ पाएंगे।

Read Also  Unlock 1.0 के बाद: खुशी से झूमें स्टूडेंट

प्रत्‍येक अभिभावक अपने बच्‍चे को अच्‍छे संस्‍कार देना चाहते हैं। शायद आप भी नहीं चाहेंगे कि आपका बच्‍चा बिगड़ जाए या दूसरों को परेशान करे। बच्‍चे को अच्‍छे संस्‍कार देने का एक प्रभावशाली तरीका है कि आप उसे समझाएं कि अच्‍छा या बुरा बनना आपकी स्‍वयं की इच्‍छा और अपेक्षा होती है। इससे आप बेहतर और अच्‍छे बन सकते हैं।

आमताैर बच्‍चों की शैतानी पर जब भी गुस्‍सा आता है तो हम चिल्‍लाने लगते हैं। गुस्‍से में आप कुछ गलत बातें भी बोल जाते हैं जो बच्‍चे के मन को दुखा सकती हैं। गुस्‍सा आने पर एक कदम पीछे खींच लें, अपने बच्‍चे से दूर कहीं देखें और कुछ गहरी सांसें लें। इस तरह आप पहले खुद को शांत कर सकते हैं और फिर आप इस तनावपूर्ण माहाैैल को संभाल सकते हैं।

दूसरों में आपकी दिलचस्‍पी के बार में आपकी कार्यप्रणाली से ही पता चल जाता है। जब बच्‍चा आपसे अपने दिन के बारे में कुछ अच्‍छा शेयर करते आता है या उसे आपसे कुछ बात करनी होती है तो आप उस पूरा ध्‍यान दें और अनसुना न करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...