Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नये जिले की देंगे सौगात, वनांचल क्षेत्र वनीय संपदा से परिपूर्ण, धार्मिक पुरातात्विक दृष्टिकोण से है समृद्ध - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नये जिले की देंगे सौगात, वनांचल क्षेत्र वनीय संपदा से परिपूर्ण, धार्मिक पुरातात्विक दृष्टिकोण से है समृद्ध

राजनांदगांव। मुद्दतों बाद ऐसा ऐतिहासिक पल आया है, जिसका इंतजार वर्षों से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के रहवासियों को थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता को नये जिले की सौगात देंगे। भूगोल बदलेगा और राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नया जिला मूर्त स्वरूप लेगा। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने से सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंचेगी। कभी एक वक्त था जब नक्सली हिंसा से प्रभावित इन क्षेत्रों में भय और दहशत का महौल था, लेकिन बीते कसक को पीछे छोड़ यह अंचल विकास की दिशा में रफ्तार से उड़ान भरने को तैयार है। इन क्षेत्रों में नक्सलवाद की समस्या का उन्मूलन करने के लिए शासन द्वारा रोड कनेक्टीविटी एवं अधोसंरचना की मजबूती के लिए विशेष कार्य किए गये। अब नये जिले का कलेक्टोरेट पूरी तरह तैयार हो चुका है और यहां नये जिले के शुभारंभ की तैयारी जोर शोर से चल रही है।

वनसंपदा से भरपूर नया जिला

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के वनांचल क्षेत्र वनीय संपदा से परिपूर्ण है। मानपुर में प्रयास वन-धन प्रसंस्करण केन्द्र में महिला स्वसहायता समूह द्वारा राजवन फूड्स का निर्माण किया जा रहा है। शासन की सुराजी गांव योजना से गौठानों में मल्टी एक्टिीविटी कार्य के माध्यम से समूह की महिलाआं के जीवन में परिवर्तन अया है। समूह की महिलाओं से जंगल से शहद एकत्रित एवं प्रसंस्कृत करने का कार्य कर रही है। इन स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग कर सी-मार्ट, ट्रायफेड एवं स्थानीय बाजारों में विक्रय किया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के निर्माण से इन क्षेत्रों में शैक्षणिक दृष्टकोण से भी महत्वपूर्ण परिवर्तन आएंगे।

Read Also  राहुल गांधी ने सोनिया गांधी से मुरब्बा बनाना सीखा


स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार जिले के वनांचलों, ग्रामांचलों तक किया गया है। जिले में दूरस्थ वनांचल विकासखण्ड मानपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में स्थापित किया गया हमर लैब राज्य का प्रथम विकासखण्ड स्तर का स्थापित लैब है जिसमें विभिन्न प्रकार की 50 प्रकार की जांच एक ही स्थान पर हो रही है। जिससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत हो रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिल्हाटी में नवीन भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वासडी में नवीन भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है।

पर्यटन और दर्शनीय स्थल

नया जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी धार्मिक पुरातात्विक दृष्टिकोण से भी समृद्ध है। जिले में मोंगरा बैराज, कान्हे मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर, राजावाड़ा, मनसा देवी मंदिर बांधा बाजार, राजावाड़ा, राजा तालाब, थर्ड नाला धोबेदण्ड, स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन, शिवलोक मानपुर, खडग़ांव माइंस, मुड़ा पहाड़ जैसे दर्शनीय स्थल है। वही रमणीय प्राकृतिक वनीय क्षेत्र भी हैं। मोंगरा बैराज में 2 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से मछली का केज कल्चर किया जा रहा है। जिसमें रोहू, कतला, मृगल एवं तिलापिया प्रजाति के मत्स्य पालन किया जा रहा है। निश्चित ही विभिन्न आयामों में जिला तरक्की की ओर अग्रसर होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 सितंबर को नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का शुभारंभ करेंगे।

Watch Live- 👇

➡️Twitter –


➡️Facebook –

https://www.facebook.com/ChhattisgarhCMO

➡️YouTube –

https://www.youtube.com/user/ChhattisgarhCMO
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...