रायपुर, 25 जून 2025–मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज हरियाणा के रोहतक में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास “सिंधु भवन” पहुंचकर उनकी माता परमेश्वरी देवी के निधन पर शोक जताया।
मुख्यमंत्री ने परमेश्वरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
कैप्टन अभिमन्यु हरियाणा सरकार में वित्त मंत्री रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। मुख्यमंत्री की यह शोक यात्रा दोनों राज्यों के बीच आत्मीय संबंधों को दर्शाती है।









