Google Analytics Meta Pixel रूस से समझौते के बाद यूक्रेन से रवाना हुआ अनाज लदा पहला जहाज - Ekhabri.com

रूस से समझौते के बाद यूक्रेन से रवाना हुआ अनाज लदा पहला जहाज

रूस से समझौते के बाद यूक्रेन के ओडेसा तट से अनाज लदा एक जहाज लेबनान के लिए रवना हुआ। पांच महीने पूर्व रूस द्वारा किए गए हमले और काला सागर से आवाजाही रोकने के बाद यूक्रेन से अनाज लदे जहाज की रवानगी का यह पहला मौका है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने इसका स्वागत किया है। यूक्रेन के बुनियादी ढांचा मंत्री ओलेक्जेंडर कुब्राकोव ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज यूक्रेन ने अपने साझेदारों के साथ वैश्विक भूखमरी को खत्म करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। यूक्रेन दुनिया का सबसे बड़ा मक्का निर्यातक देश है।” ओडिसा तट से सिएरा लियोन झंडे के साथ रवाना होने वाले जहाज रैजोनी पर 26,000 टन मक्का लदा है।
मास्को में क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने जहाज की रवानगी का स्वागत किया। तुर्किय के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार ने कहा कि जहाज मंगलवार दोपहर तक इस्तांबुल पहुंचेगा, जहां रूस, यूक्रेन, संयुक्त राष्ट्र व तुर्किय के प्रतिनिधि उसकी संयुक्त जांच करेंगे। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र की पहल पर अनाज निर्यात के लिए यूक्रेन व रूस के बीच गत दिनों समझौता हुआ था। इसके तहत काला सागर के बंदरगाहों पर अटके 2.2 करोड़ टन अनाज व उर्वरक का निर्यात हो सकेगा।
यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि काला सागर तट पर 17 जहाज लंगर डाले खड़े हैं, जिनमें करीब छह लाख टन सामान लदे हैं, जिनमें ज्यादातर अनाज हैैं। रैजोनी के जूनियर इंजीनियर अब्दुल्ला जेंडी ने कहा कि वह करीब एक साल बाद अपने परिवार से मिल सकेंगे। क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस के पास यूरोप को गैस आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन नार्ड स्ट्रीम-1 की मरम्मत की क्षमता कम है। रूस ने इसमें खराबी का हवाला देते हुए यूरोप की गैस आपूर्ति 20 प्रतिशत तक सीमित कर दी है। उसका कहना कि कनाडा से मरम्मत के बाद गैस टरबाइन उसे नहीं प्राप्त हुआ है।
रूस में निजीकरण के प्रणेता रहे और यूक्रेन पर हमले के खिलाफ क्रेमलिन के विशेष राजदूत का पद छोड़ने वाले एंतोली चुबैस को इम्यून की दुर्लभ बीमारी के कारण यूरोप के एक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में चुबैस (67) को जहर दिए जाने की भी आशंका जताई गई है, लेकिन यूरोपीय खुफिया विभाग के सूत्र इससे इन्कार करते हैैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...