पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर बागी तेवर दिखा रहे नवजोत सिंह सिद्धू अब ढीले पड गए हैं। सिद्धू की हरकत से कांग्रेस की हो रही किरकिरी को देखते हुए हाईकमान ने सख्त रूख अपना लिया। साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू की तो सिद्धू ने दहाडना बंद कर कहा कि उनके पास कोई पद रहे या ना रहे, वह राहुल और प्रियंका के साथ बने रहेंगे।
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सिद्धू ने ट्वीट कि गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों को हम कायम रखेंगे। चाहे कोई पद हो या न हो, मैं हमेशा राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ खड़ा रहूंगा। नकारात्मक शक्तियां मुझे कितना भी मात देने की कोशिश कर लें, लेकिन सकारात्मक शक्ति के साथ पंजाब जीतेगा, पंजाबियत जीतेगी और हर पंजाबी जीतेगा।
पंजाब में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले पार्टी में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी सिद्धू को मनाने की कोशिश की है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा या फिर वह इसे वापस लेंगे।
महीनों तक कैप्टन अमरिंदर सिंह से टकराव के बाद राहुल और प्रियंका के दखल से ही सिद्धू को पंजाब में पार्टी की कमान सौंपी गई थी। सिद्धू के बढ़ते दखल से आहत कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद चन्नी को सीएम बनाया गया। सिद्धू के मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया। इसके बाद चन्नी ने भी अहम नियुक्तियों में सिद्धू की राय नहीं ली। इसके बाद नाराज सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...