Google Analytics Meta Pixel अगले दो दिनों में शुरू हो जाएगी अग्निवीरों भर्ती प्रक्रिया - Ekhabri.com

अगले दो दिनों में शुरू हो जाएगी अग्निवीरों भर्ती प्रक्रिया

सैन्य बलों में भर्ती को लेकर युवाओं की आशंका खत्म करने के लिए तीनों सेनाओं ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्णय किया है। भारतीय सेना ने इसको लेकर अगले दो दिन में अधिसूचना जारी करने की घोषणा की है, वायुसेना ने भी 24 जून से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। दिसंबर तक सेना में अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिग शुरू हो जाएगी और अगले साल जून तक उन्हें विभिन्‍न मोर्चों पर तैनात भी कर दिया जाएगा। सेना ने साफ किया है कि अग्निवीरों को आपरेशनल और नान-आपरेशनल दोनों कार्यों के लिए तैनाती होगी।
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि अग्निवीर बनने के सामने आए इस अवसर के जरिये उन्हें सेना में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और भर्ती की ऊपरी आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल करने के सरकार के फैसले से बड़ी संख्या में हमारे ऊर्जावान और देश्ाभक्त युवाओं को लाभ होगा।
वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी ने तो वायुसेना में अग्निवीरों की नियुक्ति की प्रक्रिया 24 जून से शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि भर्ती होने वाले अग्निवीरों में से 25 प्रतिशत को चार साल बाद स्थायी नियुक्ति मिलेगी।
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भी नौसेना में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस योजना पर पिछले डेढ़ साल से काम हो रहा है। उन्हें इस योजना को लेकर इस तरह के किसी विरोध की उम्मीद नहीं थी। अग्निवीर योजना को भारतीय सेना के मानव संसाधन प्रबंधन में सबसे बड़ा बदलाव करार देते हुए यह भी कहा कि इसका विरोध गलत सूचना और गलतफहमी की वजह से हो रहा है। यह योजना पूरी तरह से भारतीय और भारत के लिए है।
भारतीय सेना ने इस योजना के आने के बाद स्थायी सैनिकों की भर्ती नहीं होने की आशंका को भी निराधार बताया है। उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने कहा कि अग्निपथ के जरिये भर्ती होने वाले अग्निवीरों में से 24 प्रतिशत की सेना में स्थायी नियुक्ति भी होगी। उन्होंने बताया कि सेना अगले दो साल 40-40 हजार, तीसरे साल 45 हजार और चौथे साल 50 हजार अग्निवीरों की भर्ती करेगी।
उप सेना प्रमुख राजू ने कहा कि प्रतिस्पर्धा को देखते युवाओं को आशंका को छोड़ अग्निवीर के तौर पर भर्ती की तैयारी में जुट जाना चाहिए क्योंकि अगले दो दिनों में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। दो हफ्ते में सेना की अलग-अलग इकाइयां और रेजीमेंट क्षेत्रवार भर्तियों की संख्या, चयन प्रक्रियाओं की तिथि की विस्तृत अधिसूचना जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देंगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *