भारतीय आसमान में सोमवार को करीब 40 मिनट तक अफरातफरी का माहौल रहा। सुबह 9 : 25 से लेकर 10: 05 बजे तक सबकी सांसें थमी रहीं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गईं। भारतीय वायुसेना ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने को दो लड़ाकू विमान उड़ाए। असल में इसकी वजह थी ईरान से चीन जा रहे यात्री विमान में बम की सूचना मिलना।
ईरान की महान एयरलाइंस का ये डब्ल्यू-581 विमान भारतीय वायु सीमा से होते हुए तेहरान से चीन के ग्वांगझू जा रहा था। जब यह दिल्ली के एयरस्पेस की ओर बढ़ रहा था तो इसमें बम होने का अलर्ट मिला। इसके बाद विमान को तत्काल दिल्ली में उतारने की अनुमति मांगी गई। दिल्ली एटीसी ने चालक को विमान जयपुर या चंडीगढ़ ले जाने को कहा लेकिन पायलट ने साफ मना कर दिया। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के कान और खड़े हो गए।
भारतीय वायुसेना ने तुरंत पंजाब और जोधपुर एयरबेस से दो सुखोई विमान उड़ाए और ईरानी विमान के पीछे लगा दिए। ये लड़ाकू विमान ईरानी विमान से कुछ दूरी पर रहते हुए उसका पीछा करते रहे। इस बीच, ईरानी विमान के पायलट को एयरलाइंस की ओर से बम की सूचना को नजरअंदाज कर निर्धारित गंतव् पहुंचने का संदेश्ा मिला। इस पर पायलट चीन की ओर चल पड़ा। इसके भारतीय वायु सीमा से बाहर निकलते ही भारतीय लड़ाकू विमान वापस लौट आए और सभी ने राहत की सांस ली।
लाहौर एटीसी से मिली थी बम की सूचना
दिल्ली एटीसी को लाहौर एटीसी से जानकारी मिली थी कि महान एयर के विमान में बम रखा है। इसके बाद दिल्ली एटीसी ने ईरानी विमान के पायलट को सूचित किया और उन्हें भारत में उतरने का विकल्प दिया था। विमान के पायलट ने जब एटीसी की सलाह पर अमल नहीं किया तो निर्धारित संचलनात् क प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
वायु सेना के रडार पर रहा विमान
भारतीय वायुसेना ने बयान जारी कर कहा कि सभी कदम नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के साथ संयुक्त रूप से निर्धारित प्रक्रिया के तहत उठाए गए। भारतीय वायु क्षेत्र में उड़ान के दौरान ईरानी विमान वायुसेना के रडार पर था। उन्होंने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे का वायु यातायात नियंत्रक (एटीसी) लगातार वायुसेना के संपर्क में था।
अफवाह निकली बम की सूचना, चीन में सुरक्षित लैडिग
पूरे मामले को लेकर महान एयरलाइंस ने कहा कि तेहरान से ग्वांगझू जा रहा विमान जब भारत के ऊपर उड़ान भर रहा था तो उसमें बम होने की धमकी मिली थी। इस कारण विमान की आपातकालीन लैंडिग का अनुरोध किया गया था। एयरलाइंस के अनुसार यह फ्लाइट चीन के ग्वांगझाऊ में तय समय पर सुरक्षितउतर गई। बम की अफवाह निराधार मिली।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...