Google Analytics Meta Pixel आसमान में टकराने से बाल-बाल बचे एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान - Ekhabri.com

आसमान में टकराने से बाल-बाल बचे एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान

नेपाल में एअर इंडिया और नेपाल एअरलाइंस के विमान बीच हवा में टकराने से बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने कहा कि चेतावनी प्रणाली द्वारा दोनों विमानों के पायलटों को सचेत करने के बाद बीच हवा में टक्कर टल गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) ने लापरवाही के आरोप में हवाई यातायात नियंत्रण विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

 

 

सीएएएन के प्रवक्ता जगन्‍नाथ निरूला कहा कि शुक्रवार सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहे नेपाल एअरलाइंस के एअरबस ए-320 विमान और नई दिल्ली से काठमांडू आ रहे एअर इंडिया के विमान की भिड़ंत होने वाली थी। निरूला ने कहा कि एअर इंडिया का विमान 19 हजार फुट की ऊंचाई से नीचे की ओर आ रहा था जबकि नेपाल एअरलाइंस का विमान उसी समय 15 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। प्रवक्ता ने कहा कि जब रडार पर दिखा कि दो विमान आसपास हैं, तो नेपाल एअरलाइंस का विमान नीचे उतरकर सात हजार फुट की ऊंचाई पर आ गया। नागर विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। इस घटना पर एअर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

 

एअर इंडिया के पायलटों पर प्रतिबंध
नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण ने एअर इंडिया के पायलटों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। विमान के लैंड होने के बाद विमान के चालक दल से इस बारे में पूछताछ की गई थी, जिसके बाद पायलट इन कमांड ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए इसके लिए माफी मांगी थी। इस घटना में शामिल एअर इंडिया के पायलटों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण ने भारत में डीजीसीए को भी पत्र लिखा और इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही भारतीय उच्चायोग को भी इस फैसले की जानकारी दी गई है।

 

 

डीजीसीए ने नेपाली अधिकारियों से मांगी विस्तृत जानकारी
उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एअर इंडिया और नेपाल एअरलाइंस के विमानों के हवा में टकराने की हद तक करीब आने के मामले में नेपाली अधिकारियों से विस्तृत जानकारी मांगी है। डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि हवा में दो विमानों के करीब आने की घटना को लेकर नेपाली अधिकारियों से विस्तृत जानकारी मांगी गई है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर एअर इंडिया ने डीजीसीए को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अधिकारी के अनुसार, भारतीय पायलट नेपाली अधिकारियों के न्यायाधिकार क्षेत्र में नहीं आते। इस बीच, जानकारी लंबित रहने के दौरान एअर इंडिया के उक्त विमान के चालक दल को उड़ानों की जिम्मेदारी नहीं दी जा रही। नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) ने डीजीसीए को पत्र लिखकर मामले की जांच करने का अनुरोध किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *