प्यार न जाति देखता है, न सरहदें और न ही कोई सीमाएं। कुछ ऐसा ही दिलचस्प मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से सामने आया है, जहां एक यूपी के युवक और अमेरिका की फैशन डिजाइनर की ऑनलाइन गेमिंग से शुरू हुई दोस्ती चार साल के प्यार में बदल गई और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। यह कहानी किसी फिल्मी रोमांस से कम नहीं है, जहां ऑनलाइन गेम फ्री फायर ने दो देशों को जोड़ दिया। अमेरिका की थूई और यूपी के किशन की यह प्रेम कहानी अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है।
यूपी के कुशीनगर जिले के सुकरौली के पिडराघूरदास गांव के किशन को ऑनलाइन गेमिंग का शौक था। गेम खेलते-खेलते उसकी दोस्ती अमेरिका के कैलिफोर्निया की फैशन डिजाइनर थूई से हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे व्हाट्सएप पर चौटिंग, फिर कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग करने लगे। इस दौरान कोरोना महामारी का दौर चल रहा था, जिससे दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन उनका रिश्ता मजबूत होता चला गया।
कोरोना काल खत्म होने के बाद, 2021 में थूई पहली बार भारत आई और दिल्ली में किशन से मिली। इस दौरान थूई ने अपने माता-पिता को भी किशन से मिलवाया। दोनों ने अपने रिश्ते को समझने के लिए चार साल तक इसे बनाए रखा। 2023 की दिवाली पर, थूई अपने दोस्त के साथ किशन के गांव कुशीनगर पहुंची। यहां उसने भारतीय रीति-रिवाजों को समझने की कोशिश की, लेकिन वीजा न मिलने के कारण ज्यादा दिन नहीं रुक पाई।
दोनों परिवारों की सहमति के बाद किशन और थूई की शादी का फैसला लिया गया। किशन के माता-पिता और रिश्तेदारों ने भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी को संपन्न कराया। शादी देखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और यह विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। एक गांव के युवक और विदेशी लड़की की शादी होने से यह मामला पूरे इलाके में सुर्खियों में है। ग्रामीणों का कहना है कि यह शादी यह साबित करती है कि सच्चा प्यार किसी सीमा में नहीं बंधता। थूई ने अपनी संस्कृति से हटकर भारतीय परंपराओं को अपनाया, जिससे सभी प्रभावित हुए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By User 6 /
July 23, 2026 /
आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो....लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता,...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...