Google Analytics Meta Pixel अम्फा न का हमला शुरू, नौसेना के एयरक्राफ्ट तैयार - Ekhabri.com

अम्फा न का हमला शुरू, नौसेना के एयरक्राफ्ट तैयार

कोरोना से जूझ रहे भारत के सामने चक्रवात अम्फान की वजह से चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। दिल्ली मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अम्फान 12 घंटों में विकराल रूप धारण कर सकता है और बड़ी तबाही मचा सकता है। ये अभी उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में गति करेगा। 20 तारीख की दोपहर या शाम को ये दीघा/हातिया द्वीपों को बीच से पार करेगा। इस दौरान इसकी गति 155-165km/hr और गंभीर होने पर 185km/hr हो सकती है। संभावित खतरे को देखते हुए राज्य से लेकर केंद्र सरकार और एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

वहीं ओडिशा में आज सुबह से ही तेज हवाएं चलने लगी हैं। बताया जा रहा है कि आडिशा में तेज हो रही बारिश का असर अब अम्फान पर दिखाई देने लगा है। चक्रवाती तूफान अम्फान की रफ्तार अब पहले से काफी कम हो गई है। हालांकि अभी भी संकट कम नहीं हुआ है।

वहीं कोरोना वायरस संकट के बीच में अम्फान किसी बड़े आफत से कम नहीं है। प्रशासन ने पहले ही चेतावनी दे दी है कि अम्फान का विकराल रूप न सिर्फ फसलों को बर्बाद करेगा, बल्कि सार्वजनिक संपत्तियों और जान-माल का भी बड़ा नुकसान कर सकता है। वहीं मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दे दी गई है और तटीय इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता जिले प्रभावित हो सकते हैं। जबकि ओडिशा के तटीय जिलों जगतसिंहपुर, केंद्रापाड़ा, भद्रक, जाजपुर और बालासोर में भारी वर्षा और तूफान आएगा। अम्फान की तबाही मुख्यरूप से भारत के पश्चिम बंगाल और ओडिशा में ही देखने को मिलेगी। मगर माना जा रहा है कि सिक्किम, असम और मेघालय पर भी इसका असर पड़ सकता है।

Read Also  पेट्रोल डीजल की कीमत जारी, ग्राहक के चेहरे पर लौटी खुशी!

भारत और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में लगभग 4.2 मिलियन लोगों को सुरक्षा स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। सोमवार को 700 किलोमीटर तक फैले और लगभग 15 कि. मी. ऊंचाई वाला चक्रवात अम्फान अपने केंद्र में 220 से 230 कि. मी. प्रति घंटे की गति से घूम रहा था। चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल में गंगा के आस-पास वाले इलाकों और उत्तर तटीय ओडिशा इलाकों में भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। यह 20 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और 21 मई को असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा का कारण बनेगा।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के प्रमुख एस.एन. प्रधान ने मंगलवार को कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बल की कुल 41 टीमों को तैनात किया गया है। अम्फान से प्रभावित होने वाले दो राज्य ओडिशा और पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ की कुल 41 टीमों को तैनात किया गया है। ओडिशा के सात जिलों में एनडीआरएफ की 15 टीमों को तैनात किया गया है और पांच टीमों को तैयार रखा गया है जबकि पश्चिम बंगाल के छह जिलों में 19 टीमों को तैनात किया गया है जबकि दो टीमों को तैयार रखा गया है।

बता दें कि अम्फान ओडिशा में 1999 में तूफान के बाद दूसरा सुपर साइक्लोन (चक्रवाती तूफान) है। वह ऐतिहासिक रूप से सबसे तीव्र चक्रवाती तूफान था। 1999 के सुपर साइक्लोन ने करीब 9,000 से अधिक लोगों की जान ले ली थी।

महाचक्रवात से निपटने में दोनों देशों और संबंधित राज्यों का प्रशासनिक अमला पूरी ताकत से जुटा है। सरकारें व एजेंसियां जरूरी सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान कर रहे हैं। यह दो दशकों में बंगाल की खाड़ी में दूसरा महाचक्रवात है।वर्ष 1999 में ओडिशा में आये महाचक्रवात के बाद अम्फान बंगाल की खाड़ी में यह ऐसा दूसरा चक्रवात है। इसी बीच भारतीय नौसेना ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए जेमिनी बोट और मेडिकल टीम के साथ 20 बचाव दलों को तैयार रखा गया है। नौसेना के एयरक्राफ्ट नौसेना स्टेशनों विशाखापतनम में आईएनएस डेगा और अराकोणम में आईएनएस राजाली राहत-बचाव कार्यों के लिए तैयार हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *