कोरोना संकट के बीच भी केंद्र सरकार की अपनी योजनाओं के जरिए गरीबों की मदद कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत से जुड़े डॉक्टरों और हेल्थवर्करों और बाकी दूसरे लोगों की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा की इन तमाम लोगों की कोशिशों ने ही आयुष्मान भारत को दुनिया का सबसे बड़ा हेल्थकेयर प्रोग्राम बनाया है। मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना के जरिए अब तक 1 करोड़ गरीबों को लाभ मिला है। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर दी है। आपको बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के गरीबों को बेहतर इलाज के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इस स्कीम के तहत गरीबों को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की गारंटी दी जाती है।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। दो वर्ष से भी कम समय में इस कार्यक्रम ने काफी संख्या में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।’ उन्होंने इस योजना के सभी लाभार्थियों और उनके परिवार के लोगों को शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने आयुष्मान भारत से जुड़े सभी डॉक्टरों, नर्सो, स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम बनाया है।
मोदी ने कहा, ‘इस योजना ने अनेक भारतीयों का भरोसा जीता है जिसमें खासतौर पर गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोग शामिल हैं।’ उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का सबसे बड़ा फायदा इसकी सुगमता है।
उन्होंने बताया, ‘लाभाथिर्यों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती चिकित्सा सेवा न केवल पंजीकृत स्थान पर बल्कि भारत के किसी भी हिस्से में उपलब्ध हो सकती है।’ उन्होंने कहा कि इससे उन लोगों को भी मदद मिलती है जो घर से दूर होते हैं या ऐसे स्थान पर पंजीकृत होते हैं जहां से वे संबंधित नहीं हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने सरकारी दौरे के समय भी वे आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से बात करते रहे हैं। मोदी ने कहा, ‘इन दिनों यह संभव नहीं है लेकिन मैंने आयुष्मान भारत के एक करोड़वीं लाभार्थी पूजा थापा के साथ टेलीफोन पर बात की।’ प्रधानमंत्री ने थापा के साथ बातचीत का आडियो क्लिप भी जारी किया।
थापा एक सैनिक की पत्नी हैं जिन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत शिलांग में सर्जरी के बारे में बताया। उनके पति मणिपुर में तैनात हैं और कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के कारण उनके साथ अभी नहीं है। उनके दो छोटे बच्चे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...