Google Analytics Meta Pixel मिस यूनिवर्स 2020 बनीं मेक्सिको की एंड्रिया - Ekhabri.com

मिस यूनिवर्स 2020 बनीं मेक्सिको की एंड्रिया

मिस यूनिवर्स 2020 में 73 देशों की प्रतिभागियों ने भाग लिया। मेक्सिको की एंड्रिया मेजा सभी को पीछे छोडकर वर्ष 2020 का मिस यूनिवर्स चुन ली गईं। इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान ब्राजील की जूलिया गामा और तीसरा स्थान पेरू की जैनिक मसेटा को मिला। वहीं मिस इंडिया एडलिन कास्टलिनो इस सौंदर्य प्रतिस्पर्द्धा में चौथे स्थान पर रहीं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 69वें संस्करण का आयोजन हालीवुड स्थित होटल में किया गया। इसका आयोजन 2020 के आखिर में किया जाना था। कोरोना वायरस महामारी के चलते ही इसे मई 2021 तक के लिए टाल दिया गया था।

मिस यूनिवर्स की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक,  एंड्रिया को 2019 की मिस यूनिवर्स विजेता दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुंजी ने ताज पहनाया। एंड्रिया से जब पूछा गया कि यदि वह अपने देश की नेता होतीं तो महामारी का किस तरह सामना किया होता  तो उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति से बाहर आने का कोई एक कारगर रास्ता नहीं है। मुझे लगता है कि स्थिति को गंभीर रूप लेने से पहले मैंने लाकडाउन लगाया होता। हमने बहुत सारे लोगों को खो दिया है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमें अपने लोगों का ध्यान रखना होगा। मैंने शुरुआत से ही लोगों का ध्यान रखा होता।

आखिरी बयान में उनसे सौंदर्य के मानकों पर विचार पूछा गया। इसके जवाब में एंड्रिया ने कहा, हम एक ऐसे समाज में रहते हैं, जो ज्यादा-से-ज्यादा आधुनिक है। इन दिनों हम सिर्फ सुंदरता को देखते हैं। मेरे लिए सुंदरता न केवल हमारी आत्मा में, बल्कि हमारे दिलों में और हमारे आचरण में भी दिखाई देनी चाहिए। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में मेक्सिको का यह तीसरा खिताब है। इससे पहले 1991 और 2010 में भी इस देश की सुंदरियों ने बाजी मारी थी।

Read Also  पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ढा रही हैं खूबसूरती से कहर

भारतीय प्रतिभागी एडलिन कास्टलिनो ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझने के बावजूद समर्थन देने के लिए देश का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, इस मुश्किल समय में प्यार और समर्थन जताने के लिए देश का आभारी हूं। मिस दिवा यूनिवर्स इंडिया ने एक ट्वीट कर कास्टलिनो को बधाई दी और कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व के लिए उनसे बेहतर प्रतिभागी नहीं मिल सकती थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे ने कहा मैंने मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का लगाया था झूठा आरोप

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...