Google Analytics Meta Pixel "मौत" के 15 वर्ष बाद जिंदा लौट आया अंगेश - Ekhabri.com

“मौत” के 15 वर्ष बाद जिंदा लौट आया अंगेश

15 वर्ष पहले सांप काटने पर दस वर्ष के जिस बच्चे को मृत मानते हुए केले के तने पर रखकर नदी में प्रवाहित कर दिया गया, वह 25 वर्ष का नौजवान बनकर जिंदा घर लौट आया। उत्‍तर प्रदेश के देवरिया के मुरासो गांव की इस घटना ने सभी को अचंभित कर दिया। भाई-बहन, रिश्तेदार और गांव वाले 15 वर्ष की कहानी सुनकर काफी रोमांचित। जयपुर में काम करने वाले पिता रामसुमेर भी बेटे से मिलने गांव आ रहे हैं। अंगेश को इसका डर है कि कहीं वो सपेरा उसे दोबारा न ले जाए, जिसने 15 वर्ष तक उसे कब्जे में रखा। अंगेश की कथित मृत्यु और दोबारा जिंदा होने की हैरतंगेज कहानी जाखो राखो साइयां, मार सके न कोय को चरितार्थ कर रही है।

 

 

अंगेश की यह हैरान करने वाली कहानी 15 वर्ष पहले से शुरू होती है। रामसुमेर यादव के दस वर्षीय बेटे अंगेश को सांप ने काट लिया। झाड़ फूंक कराया, लेकिन बेटा ठीक नहीं हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों ने मृत बता दिया। परंपरा के अनुसार अंगेश का शव नदी में प्रवाहित कर दिया। परिवार और गांव ने अंगेश को भुला दिया। गांव के एक व्यक्ति के वाट्सएप मैसेज पर 25 फरवरी को अंगेश का फोटो आया, जिसमें बताया गया कि इस समय वह बलिया के मनियर थाने में मौजूद है। मां कमलावती, चाची सुभावती, रिश्तेदारों और गांव वालों के साथ थाने पहुंचे। यहां सभी ने एक दूसरे को पहचान लिया।

 

 

फिल्मी है अंगेश की कहानी
अंगेश ने बताया कि सांप काटने के बाद क्या हुआ मुझे याद नहीं। जब होश में आया तो बिहार के पटना में सपेरे अमन माली के पास था। मुझे बहुत कुछ याद नहीं आ रहा था। मुझे सांप का खेल दिखाने के लिए दूर-दूर तक ले जाया करता था। कुछ दिन हम कटिहार में रहे। पांच वर्ष पहले पंजाब के अमृतसर आ गए। इस दौरान पुरानी बातें याद आती गईं तो उसने भागने की कोशिश भी की, लेकिन मौका नहीं मिला। उसने जमींदार के यहां नौकरी पर लगा दिया। तीन माह से वे लोग शादी के लिए दबाव बनाने लगे, जिसके बाद उसने वहां ले भागने का निर्यण लिया

Read Also  मरीजों ने दुर्व्यवहार किया इलाज से इनकार कर सकेंगे डॉक्टर

 

ट्रक ड्राइवर ने की मदद
अंगेश ने ट्रक ड्राइवर को आपबीती सुनाई तो उसने 24 फरवरी को उसे आजमगढ़ पहुंचा दिया। वह दूसरी ट्रक से बलिया के बेल्थरा रोड पहुंचा। बेल्थरा रोड में गांव के कुछ लोगों का नाम बताया। जिसके बाद अंगेश का फोटो वाट्सएप के माध्यम से गांव के एक व्यक्ति के पास पहुंचा। अंगेश बलिया के ही मनियर थाने पहुंचा, जहां पुलिस की मदद से उसकी मुलाकात परिवार के लोगों से हुई। अंगेश ने अपने शिक्षक, दोस्तों व आसपास के लोगों का नाम भी बताए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...