15 वर्ष पहले सांप काटने पर दस वर्ष के जिस बच्चे को मृत मानते हुए केले के तने पर रखकर नदी में प्रवाहित कर दिया गया, वह 25 वर्ष का नौजवान बनकर जिंदा घर लौट आया। उत्तर प्रदेश के देवरिया के मुरासो गांव की इस घटना ने सभी को अचंभित कर दिया। भाई-बहन, रिश्तेदार और गांव वाले 15 वर्ष की कहानी सुनकर काफी रोमांचित। जयपुर में काम करने वाले पिता रामसुमेर भी बेटे से मिलने गांव आ रहे हैं। अंगेश को इसका डर है कि कहीं वो सपेरा उसे दोबारा न ले जाए, जिसने 15 वर्ष तक उसे कब्जे में रखा। अंगेश की कथित मृत्यु और दोबारा जिंदा होने की हैरतंगेज कहानी जाखो राखो साइयां, मार सके न कोय को चरितार्थ कर रही है।
अंगेश की यह हैरान करने वाली कहानी 15 वर्ष पहले से शुरू होती है। रामसुमेर यादव के दस वर्षीय बेटे अंगेश को सांप ने काट लिया। झाड़ फूंक कराया, लेकिन बेटा ठीक नहीं हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों ने मृत बता दिया। परंपरा के अनुसार अंगेश का शव नदी में प्रवाहित कर दिया। परिवार और गांव ने अंगेश को भुला दिया। गांव के एक व्यक्ति के वाट्सएप मैसेज पर 25 फरवरी को अंगेश का फोटो आया, जिसमें बताया गया कि इस समय वह बलिया के मनियर थाने में मौजूद है। मां कमलावती, चाची सुभावती, रिश्तेदारों और गांव वालों के साथ थाने पहुंचे। यहां सभी ने एक दूसरे को पहचान लिया।
फिल्मी है अंगेश की कहानी
अंगेश ने बताया कि सांप काटने के बाद क्या हुआ मुझे याद नहीं। जब होश में आया तो बिहार के पटना में सपेरे अमन माली के पास था। मुझे बहुत कुछ याद नहीं आ रहा था। मुझे सांप का खेल दिखाने के लिए दूर-दूर तक ले जाया करता था। कुछ दिन हम कटिहार में रहे। पांच वर्ष पहले पंजाब के अमृतसर आ गए। इस दौरान पुरानी बातें याद आती गईं तो उसने भागने की कोशिश भी की, लेकिन मौका नहीं मिला। उसने जमींदार के यहां नौकरी पर लगा दिया। तीन माह से वे लोग शादी के लिए दबाव बनाने लगे, जिसके बाद उसने वहां ले भागने का निर्यण लिया
ट्रक ड्राइवर ने की मदद
अंगेश ने ट्रक ड्राइवर को आपबीती सुनाई तो उसने 24 फरवरी को उसे आजमगढ़ पहुंचा दिया। वह दूसरी ट्रक से बलिया के बेल्थरा रोड पहुंचा। बेल्थरा रोड में गांव के कुछ लोगों का नाम बताया। जिसके बाद अंगेश का फोटो वाट्सएप के माध्यम से गांव के एक व्यक्ति के पास पहुंचा। अंगेश बलिया के ही मनियर थाने पहुंचा, जहां पुलिस की मदद से उसकी मुलाकात परिवार के लोगों से हुई। अंगेश ने अपने शिक्षक, दोस्तों व आसपास के लोगों का नाम भी बताए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...