Google Analytics Meta Pixel एशिया कप के लिए दूसरे दर्जे की भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, रूपिंदर बने कप्तान - Ekhabri.com

एशिया कप के लिए दूसरे दर्जे की भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, रूपिंदर बने कप्तान

नई दिल्ली। संन्यास से वापसी करने वाले अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह जकार्ता में 23 मई से एक जून तक होने वाले एशिया कप में भारत की दूसरे दर्जे की पुरुष हॉकी टीम की अगुवाई करेंगे। मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी इस टूर्नामेंटमें नहीं खेलेंगे। भारत ने टूर्नामेंटके लिए अपनी दूसरी श्रेणी की टीम चुनी है जिसमें बीरेंद्र लाकड़ा को रूपिंदर के साथ उप कप्तान बनाया गया है। रूपिंदर और लाकड़ा दोनों ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक खेलों के बाद संन्यास की घोषणा की थी लेकिन बाद में खुद को चयन के लिए उपलब्ध रखा था। एशिया कप विश्व कप का क्वालीफायर टूर्नामेंटहै लेकिन मेजबान होने के नाते भारत को अगले साल जनवरी में होने वाले इस टूर्नामेंटमें स्वत: प्रवेश मिला है। एशिया कप से शीर्ष तीन टीमें विश्व कप के लिये क्वालीफाई करेंगी। दो बार के ओलंपियन सरदार सिंह को टीम का कोच बनाया गया है। इस पूर्व कप्तान का कोच के रूप में यह पहला टूर्नामेंटहोगा। भारत के अनुभवी प्लेमेकर एस वी सुनील ने भी संन्यास के बाद वापसी की है। वह टोक्यो ओलंपिक में चोट के कारण नहीं खेल सके थे। एशिया कप में भारत को जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया के साथ पूल ए में रखा गया है, जबकि मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश पूल बी में हैं। टीम में कम से कम 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जो सीनियर टीम में पदार्पण करेंगे। इनमें जूनियर विश्व कप खिलाड़ी यशदीप सिवाच, अभिषेक लाकड़ा, मनजीत, विष्णुकांत सिंह और उत्तम सिंह भी शामिल हैं। इनके अलावा टीम में मारीस्वरेन शक्तिवेल, शेष गौड़ा बीएम, पवन राजभर, आभरण सुदेव और एस कार्थी के रूप में नये चेहरे शामिल हैं। टीम में पंकज कुमार रजक और सूरज करकेरा के रूप में दो गोलकीपर हैं। रक्षापंक्ति की जिम्मेदारी रूपिंदर, यशदीप सिवाच, अभिषेक लाकड़ा, बीरेंद्र लाकड़ा, मंजीत, दीपसन टिर्की, विष्णुकांत सिंह, राजकुमार पाल, मरीस्वरेन शक्तिवेल, शेष गौड़ा बीएम और सिमरनजीत सिंह संभालेंगे। अग्रिम पंक्ति में पवन राजभर, अभारण सुदेव, एसवी सुनील, उत्तम सिंह और एस कार्थी शामिल हैं। कोच बीजे करियप्पा ने कहा, ह्यटीम में अनुभवी और नए खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, जिनमें से कई खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले हैं लेकिन वे सीनियर टीम से नहीं खेले हैं।’ उन्होंने कहा, ह्यभारत मेजबान होने के कारण पहले ही विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर चुका है, इसलिए यह हमारे लिये नये खिलाड़ियों को आजमाने का अच्छा मंच होगा।’ सरदार ने कहा, ह्यइस टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिन्हें मैंने टीम में जगह बनाने के लिये पिछले कुछ सप्ताह में कड़ी मेहनत करते देखा है। भारत के कोच के रूप में यह मेरा पहला टूर्नामेंटहोगा और मैं इस नये अनुभव को लेकर उत्साहित हूं।’

Read Also  World Cup के बीच इस स्टार खिलाड़ी ने ले लिया संन्यास

भारतीय टीम
गोलकीपर : पंकज कुमार रजक, सूरज करकेरा
डिफेंडर : रूपिंदर पाल सिंह (कप्तान), यशदीप सिवाच, अभिषेक लाकड़ा, बीरेंद्र लाकड़ा, मंजीत, दीपसन टिर्की, विष्णुकांत सिंह, राजकुमार पाल, मरीस्वरेन शक्तिवेल, शेष गौड़ा बीएम और सिमरनजीत सिंह
मिडफील्डर : विष्णुकांत सिंह, राज कुमार पाल, मारीस्वरेन एस, शेषे गौडा बीएम, सिमरनजीत सिंह
फॉरवर्ड : पवन राजभर, अभारण सुदेव, एस वी सुनील, उत्तम सिंह, एस कार्ती
स्टैंडबाय : पवन, परदीप सिंह, अंकित पाल, अंगद बीर सिंह

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *