Google Analytics Meta Pixel जानिए क्यों विधायक विकास उपाध्याय कार्यकर्ताओं के घर लगा रहे नेमप्लेट? - Ekhabri.com

जानिए क्यों विधायक विकास उपाध्याय कार्यकर्ताओं के घर लगा रहे नेमप्लेट?

रायपुर। अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में उतरने से पहले कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं पर फोकस किया है। विधायक ने अपने क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर नेमप्लेट लगा रहे हैं। इस पर कार्यकर्ता का नाम, वार्ड का नाम के साथ कांग्रेस का चुनाव चिन्ह भी लगा हुआ है। विधायक विकास उपाध्याय ने संत रविदास वार्ड और ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड में जनसंपर्क किया। सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के तौर पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत उन्होंने सहदेव नायक, भरथरी निषाद आदि दर्जनों कार्यकतार्ओं के घर पर खुद नेम प्लेट लगाया। इस दौरान उन्होंने अपने नेताओं के साथ समर्पित कार्यकतार्ओं के जिंदाबाद का भी नारा लगाया। इस अभियान के बारे में विकास उपाध्याय ने बताया, अपने क्षेत्र में इन दिनों वे सोनिया गांधी जन संपर्क यात्रा निकाल रहे हैं। इसमें क्षेत्रीय जनता से मुलाकात हो रही है। उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने की कोशिश हो रही है। उनकी मांगों के अनुरूप काम करने की बात हो रही है। इसकी वजह से कार्यकतार्ओं में भी उत्साह है। मैंने तय किया है कि वार्ड में कांग्रेस के खांटी और समर्पित कार्यकतार्ओं का सम्मान बढ़ाने के लिए ऐसे नेम प्लेट लगाउंगा। प्रत्येक वार्ड में ऐसे करीब 100 कार्यकतार्ओं के घरों पर एक जैसा नेमप्लेट होगा। उनकी कोशिश है कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में तीन हजार से अधिक कार्यकतार्ओं के घरों पर ऐसे नेम प्लेट लगाए जाएंगे।
पिछले महीने शुरू हुई थी यात्रा
विधायक विकास उपाध्याय की सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा पिछले महीने शुरू हुई थी। इस दौरान नागरिक समूहों से अलग-अलग बातचीत के अलावा विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी हो रहा है। इसमें मंदिर, घाट, तालाबों का सौंदर्यीकरण, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, सड़क, नाली निर्माण जैसे काम शामिल हैं।

Read Also  पाकिस्तान में पैदा हुई, अमेरिका का था पासपोर्ट:नेपाल बॉर्डर से पकड़ी गई महिला फरीदा मलिक या सना अख्तर

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *