जोमैटो ऑनलाइन फूड डिलिवरी के लिए मशहूर है। बडा घाटा होने के बाद कंपनी ने ब्रिटेन और सिंगापुर से अपने कारोबार को समेट लिया है। जोमैटो ने इसकी जानकारी भारतीय शेयर बाजार को भी दी है। कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि ब्रिटेन में सब्सिडरी जोमैटो यूके लिमिटेड (जेडयूके) और सिंगापुर में जोमैटो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (जेडएमपीएल) को बंद कर दिया गया है।
जोमैटो के अनुसार ब्रिटेन और सिंगापुर की सहायक कंपनियां उसके व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण नहीं थीं। इनके बंद होने से जोमैटो के कारोबार या राजस्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे पहले अगस्त में जोमैटो ने अपनी अमेरिकी सहायक कंपनी को बंद कर दिया था। वहीं, नेक्स्टेबल इंक में अपनी हिस्सेदारी 100,000 डॉलर में बेच दी थी।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जोमैटो को 360.7 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है। बीते दिनों कंपनी ने बताया था कि तिमाही में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़ा है और ये अब 1,259.7 करोड़ रुपए हो गया है। भारतीय शेयर बाजार में जोमैटो की लिस्टिंग जुलाई में हुई थी। कंपनी का शेयर भाव ऑल टाइम हाई पर है। बीते शुक्रवार को 152 रुपए तक शेयर का भाव पहुंच गया। हालांकि, कारोबार के अंत में जोमैटो का शेयर भाव 149.65 रुपए या 8.80 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। अगर मार्केट कैपिटल की बात करें तो 1,17,403 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...