मुंबई। अनुष्का शर्मा मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी की जन्म दिया है।यह जानकारी खुद विराट कोहली ने ट्विटर पर टवीट कर दी है। 11 जनवरी को दोपहर में बेटी हुई है। बच्ची और मां दोनों ही स्वस्थ हैं।
विराट ने यह जानकारी हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में लोगो को अपने संदेश दिए हैं और शुक्रिया अदा किया है। फैन्स से उन्होंने थोड़ा समय भी मांगा है।टवीटर पर यह खबर आते ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हुआ। जिसके कारण अनुष्का और विराट ट्रेंड पर छाए रहे।











